
नहीं जानते होंगे अभिनेता राजपाल यादव से जुड़ी ये रोचक बातें, इंटरव्यू में दिलखोल कर बताई ये बात
सुमित यादव@रायपुर.रायपुर मैं कई बार आ चुका हूं। लगातर आना-जाना लगा रहता है। इसके लिए मैं रायपुर की जनता का बहुत आभारी हूं जो मुझे हर बार किसी न किसी बहाने से बुला ही लेती है। अगर मैं बात करूं स्पोट्र्स की तो कोई भी खेल हो, इससे आप स्ट्रेस फ्री होते हैं। इसलिए हर इंसान को स्पोट्र्स के प्रति जागरूक होना चाहिए।
मुझे बचपन से ही कबड्डी का काफी शौक रहा है। मुझे आज भी वो दिन याद हैं जब बचपन में दोस्तों के साथ कबड्डी खेला करते थे। यह कहना है बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव का। वे शुक्रवार को सेलिब्रेटी लीग मैच प्रमोशन के लिए रायपुर पहुंचे।
ऐसे आयोजन से जुड़ते हैं लोग
यादव कहते हैं कि इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। इससे शहर और प्रदेश के लोगों को एक-दूसरे से जुडऩे का मौका मिलता है। एक साथ इतने एक्टर को देखने के लिए शहर के लोग एक जगह एकत्र होकर एंटरटेनमेंट करते हैं। यह सभी के लिए पॉजीटिव माहौल होता है। सेलिब्रेटी मैच 5 साल पहले से मुंबई में शुरू हुआ जो अब कई शहरों में आयोजित किया जाता है। लेकिन रायपुर में पहली बार हो रहा है। निश्चित रूप से काफी अच्छा होगा। यह लीग मैच एक्टर के साथ ही शहर की लोकल प्रशासन की टीम के बीच खेला जाएगा।
फिल्मों में कॉमेडी का स्तर बढ़ा है
अगर बात करूं फिल्मों की तो आज के दौर में हर फिल्मों में कॉमेडी का स्तर काफी बढ़ा है। अब भी दर्शकों को ध्यान में रखकर फिल्मे बनाई जा रही हंै। हर एक्टर की फिल्म में इंटरटेनिंग पार्ट जरूर शामिल करते हैं। जिससे दर्शक फिल्म से उबे न।
एक्टिंग के अलावा कुछ नहीं आता
मैं एक इंटरटेनर हूं मुझे एक्टिंग के अलावा कोई भी काम नहीं आता। जो भी काम मिलता है उसे बड़े प्यार से करता हूं। मैं एक किसान परिवार से जन्म लिया हूं तो मुझे शारीरिक और मेंटली दोनों रूप से मेहनत करना आता है। अभी मैं तीन प्रोजेक्ट में बतौर साइड एक्टर काम कर रहा हूं। इसके साथ ही कुछ फिल्मों में लीड एक्टर हूं।
इन-इन जगहों पर किया शो
सेलीब्रेटी लीग प्रमोशन के लिए रोड शो शाम 6 बजे से होटल ग्रांड इम्पेरिया से प्रारम्भ होकर सिटी के मुख्य मार्ग, तेलीबांध, शंकरनगर, लोधीपारा, देवेंद्रनगर, फाफाडीह, शास्त्री चौक और शैलेंद्र नगर होते हुए मरीन ड्राइव में समाप्त की गई।
Updated on:
3 Jun 2018, 8:32 PM IST
Published on:
3 Jun 2018, 5:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.