28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डब्बू अंकल का नया वीडियो आया सामने, एक क्लिक में देखें ये धमाकेदार डांस

इनके डांस को अभिनेत्री रवीना टंडन, दिव्या दत्ता और संध्या मेनन ने भी शेयर किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 3 Jun 2018, 2:54 PM IST

CG News

अज्ञात लोगों ने 549 बोरा तेंदूपत्ता को किया आग के हवाले, विभाग को लगी साढ़े 13 लाख की चपत

रायपुर . सोशल मीडिया की स्पीड हवा से भी तेज होती है। इधर कुछ क्रिएटिविटी नजर आई तो अगले ही पल चारों तरफ वह चर्चा का विषय बन जाती है। आंख मारने वाली लड़की के बाद अब डब्बू अंकल छाए हुए हैं। उनके डांस क्लिप इतने वायरल हुए कि लोग जमकर मजे ले रहे हैं। यूथ के स्टेटस में डब्बू अंकल का कब्जा है। गुजरे जमाने का हिट गीत, मैं से मीना से... में उनका डांस जमकर वायरल हो रहा है।

कौन है ये डांसर
भोपाल के विदिशा के पास रहने वाले संजीव श्रीवास्ताव भाभा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। पत्नी के भाई की शादी में महिला संगीत के दौरान उन्होंने इस गाने पर डांस किया था, जिसे कई लोगों ने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया था। इसी बीच उनकी सालियों ने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। फिर क्या था, देखते ही देखते सुनामी की तरह यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि एमपी की सरहदें लांघता हुआ देश के कई हिस्सों समेत रायपुर व आसपास के कस्बों में रहने वाले यंगस्टर्स तक जा पहुंचा।

मिथुन से हुए प्रेरित
श्रीवास्तव के मुताबिक डांस बचपन से करते आ रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती के फैन रहे हैं। डांस के कई कॉम्पिटीशन में हिस्सा लिया और सम्मानित भी हुए हैं। संजीव 46 साल के हैं लोग इन्हें प्यार से डब्बू पुकारते हैं। इनके डांस को अभिनेत्री रवीना टंडन , दिव्या दत्ता और संध्या मेनन ने भी शेयर किया है।

Read Mor News: बेटी की शादी के कार्ड में पूर्व डीडीसी ने छपवाया पीएम मोदी का ये संदेश, हर तरफ हो रही तारीफ

चढ़ती जवानी दूसरा गाना
इतना ही नहीं डब्बू अंकल का दूसरा डांस भी सामने आ गया है। चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी में वे झूमते नजर आ रहे हैं। कोई उनके डांस स्टेप की तारीफ कर रहा है तो कोई लटके-झटके देखकर लोटपोट हो रहा है।