17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब सेलेब्रिटी बन गए डांसर अंकल, फिल्मों का मिला ऑफर, सुनील शेट्टी के साथ करेंगे काम

अब सेलेब्रिटी बन गए डांसर अंकल, फिल्मों का मिला ऑफर, सुनील शेट्टी के साथ करेंगे काम

2 min read
Google source verification
govinda

अब सेलेब्रिटी बन गए डांसर अंकल, फिल्मों का मिला ऑफर, सुनील शेट्टी के साथ करेंगे काम

विदिशा। रातों रात एक वीडियो वायरल होने से दुनिया भर में मशहूर हो जाने वाले विदिशा के प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव डब्बू भैया को दो दिन में ही फिल्मों से भी ऑफर आने लगे। प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी ने उन्हें मुम्बई बुलाया है। उन्हें विज्ञापनों में भी ऑफर आ गए हैं। दुनिया भर से उन्हें कॉल आ रहे हैं। यह बात उन्होंने नगरपालिका द्वारा किए नागरिक अभिनंदन में कही। उन्होंने वहां मस्ती भरा डांस भी किया।

नगरपालिका में आयोजित अभिनंदन समारोह में नपाध्यक्ष सहित अनेक लोगों द्वारा उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर डब्बू भैया ने जमकर डांस किया। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि श्रीवास्तव, फिर पिता देवेन्द्र श्रीवास्तव और नपाध्यक्ष मुकेश टंडन ने भी मंच पर डांस किया। इस दौरान उन पर पुष्पवर्षा की जा रही थी और पूरा परिसर तालियां बजा रहा था।

डब्बू भैया ने कहा कि मैं तो शादी समारोह में सामान्य डांस कर रहा था, वीडियो कब कैसे वायरल हुआ, किसने किया, यह मुझे कुछ नहीं पता। लेकिन उसके बाद से मुझे हर तरफ से इतने कॉल आ रहे हैं कि अटेंड करना मुश्किल हो रहा है। मुंबई से सुनील शेट्टी ने बुलाया है। फिल्मों में काम करने का भी ऑफर है। विज्ञापनों में भी काम करने का ऑफर है। कितना सही है, कितना गलत ये नहीं पता, लेकिन मेरा मुंबई का टिकट भी बुक करा दिया गया है और मैं कल सुबह मुंबई जा रहा हूं।

भावुक हुए पिता, किया डांस
डब्बू भैया की शौहरत से मंच पर बोलते हुए उनके पिता देवेन्द्र श्रीवास्तव भावुक हो गए। वे बोले जब बेटे का सम्मान बाप के सामने होता है तो बाप कितना गदगद होता है, यह मैं महसूस कर रहा हूं। आज मेरा बेटा इस स्थान पर पहुंचा है। ये विदिशा के लिए खुशी का मौका है।

नपाध्यक्ष मुकेश टंडन ने कहा कि पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर हर वर्ग के लोगों ने विदिशा के लाड़ले के लिए कमेंट किए हैं। रातों रात इतनी लोकप्रियता अद्भुद है। दुनियां में जिसने विदिशा का गौरव बढ़ाया है, उसका नागरिक अभिनंदन किया गया है। समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सोनी और व्यापार महासंघ अध्यक्ष मुन्नाभैया जैन ने भी संबोधित किया।