6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vidisha news: ‘मुझे मत छोड़ो मां…’, दूध पिलाकर बेसहारा छोड़ गई मां, फरिस्ता बनकर आए एसपी साहब

Baby girl found in the bushes: एक महीने की दुधमुंही बच्ची को मां ने झाड़ियों में छोड़ दिया, रोने की आवाज सुन एसपी रोहित काशवानी ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया।
2 min read
Google source verification
Baby girl found in the bushes: झाड़ियों में मिली बच्ची (Photo Source - Patrika)

Baby girl found in the bushes: झाड़ियों में मिली बच्ची (Photo Source - Patrika)

Vidisha news:एमपी के विदिशा शहर में गुरुवार दोपहर मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। यहां करीब एक महीने की एक दुधमुंही बच्ची को उसकी मां कथित रूप से झाड़ियों में छोड़कर चली गई। बच्ची को रोता सुन मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके से गुजर रहे पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

घटना दोपहर करीब तीन बजे रामद्वारा क्षेत्र में डीएफओ बंगले के सामने की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक महिला वहां कुछ देर तक बैठी रही और उसने बच्ची को दूध पिलाया। इसके बाद वह एक पुरुष के साथ बच्ची को वहीं छोड़कर चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसे देखा और पुलिस को सूचना दी।

महिला-पुरूष की तलाश जारी

इसी दौरान मौके से गुजर रहे एसपी रोहित काशवानी ने बच्ची को एक युवक के साथ सुरक्षित अपने वाहन में बैठाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बच्ची की जांच कर उसे निगरानी में रखा है। बच्ची फिलहाल सुरक्षित बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल के एसएनसीयू में रखा गया है। पुलिस ने अज्ञात महिला और उसके साथ गए पुरुष की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्ची को किन परिस्थितियों में छोड़ा गया और उसके माता-पिता कौन हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई पूरी घटना

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला बच्ची को गोद में लेकर आई थी। उसने कुछ देर तक बच्ची को दूध पिलाया और फिर एक पुरुष के साथ वहां से चली गई। पहले लोगों को लगा कि वह कुछ देर में लौट आएगी, लेकिन काफी समय तक वापस नहीं आई तो लोगों ने बच्ची को संभाला और पुलिस को सूचना दी। आसपास मौजूद लोगों ने महिला की काफी देर तक तलाश भी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद बच्ची की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय लोगों ने उसे अपने पास रखा और पुलिस के आने तक उसकी देखभाल करते रहे।