अदा का कहना है कि जो भी फिल्म 'बस्तर' देखेगा वो डर जरूर जाएगा। यह फिल्म आपको झकझोर देगी। फिल्म बस्तर के बारे में बात करें तो यह फिल्म छत्तीसगढ़ में नक्सल पर आधारित है। 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित है। फिल्म में अदा शर्मा, इंदिरा तिवारी, शिल्पा शुक्ला, यशपाल शर्मा और रायमा सेन अहम किरदार में हैं। अदा शर्मा ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन फिल्म 'द केरला स्टोरी' में शानदार अभिनय किया है। इसके बाद एक्ट्रेस अदा 'कमांडो', 'सनफ्लावर' जैसी सीरीज में नजर आईं। अब फैंस को उनकी फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' का इंतजार है जिसमें अदा नीरजा माधवन के रोल में दिखाई देंगी।