लोक शिक्षण संचालनालय से जारी आदेश के मुताबिक लोकसभा चुनाव के चलते आत्मानंद हिंदी-अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश, लॉटरी आदि की अंतिम तिथियों को बढ़ाया गया है। अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी से सीटों का आवंटन 5 से 10 मई था, अब इसे 11 से 15 मई कर दिया गया है। इसी तरह एडमिशन की अन्य कार्रवाई के लिए 11 से 15 मई था, जिसे अब 16 से 20 मई कर दिया गया है।