इस साल प्रदेश में दो निजी कॉलेज खुलने की संभावना है। ये रायपुर व भिलाई में है। हालांकि एनएमसी ने अभी मान्यता नहीं दी है। राज्य सरकार व हैल्थ साइंस विवि की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। अगले साल कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़ व दंतेवाड़ा व जशपुर में सरकारी कॉलेज शुरू होने की संभावना है। सरकारी में एमबीबीएस की 50-50 सीटें होंगी। वहीं निजी कॉलेज ने 150-150 सीटों के लिए आवेदन किया है। एक निजी कॉलेज का एनएमसी ने निरीक्षण भी कर लिया है, लेकिन पिछले साल मान्यता नहीं मिल पाई थी। जबकि सरकारी कॉलेजों के लिए अभी आवेदन नहीं किया गया है।