17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023 : कांग्रेस की पहली सूची 12 के बाद, 20 नामों की हो सकती है घोषणा, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी अंतिम मुहर

CG Election 2023 : कांग्रेस में सूची का इंतजार नवरात्र तक खत्म हो सकता है।

2 min read
Google source verification
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी अंतिम मुहर

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी अंतिम मुहर

रायपुर। CG Election 2023 : कांग्रेस में सूची का इंतजार नवरात्र तक खत्म हो सकता है। माना जा रहा है कि नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। बताया जाता है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में 13 और 14 अक्टूबर को होगी। इसके बाद ही नामों की घोषणा होगी। बता दें कि पहले चरण के लिए 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इनके नामांकन जमा करने की शुरुआत 13 अक्टूबर से हो जाएगी। यानी पहले चरण के उम्मीदवारों को भाजपा की तुलना में चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : केशकाल विधानसभा में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपाइयों ने निकाली परिवर्तन यात्रा, देखिए VIDEO

80 सीटों पर एक नाम तय
कांग्रेस ने 90 विधानसभा में से 80 विधानसभा सीटों पर सहमति बना ली है। 10 नाम पैनल की वजह से रुके हुए हैं। इन नामों पर फैसला केंद्रीय चुनाव समिति करेगी। बताया जाता है कि इस बार 10 से 12 विधायकों का टिकट कटना लगभग तय है। इनमें से कुछ सत्ता के काफी करीबी भी रहे हैं। हालांकि इनके टिकट दूसरे अन्य कारणों की वजह से कट सकते हैं। इसके अलावा सभी मंत्रियों की टिकट भी लगभग तय मानी जा रही है। मंत्री गुरु रुद्रकुमार की विधानसभा सीट को लेकर थोड़ा संशय है। बताया जाता है कि वे अहिवारा विधानसभा सीट की जगह किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : चुनाव की घोषणा पर पूर्व CM रमन सिंह बोले- जनता इंतजार कर रही थी इस पल का, कांग्रेस को देगी जवाब, देखें VIDEO

टिकट जारी करने में अन्य दल आगे
कांग्रेस सत्ता में रहने के बाद भी टिकट जारी करने में पीछे हो गई है। भाजपा ने अब तक जहां अपने 85 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, वहीं दूसरी ओर अभी कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी में भी प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अब तक 22 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने साझा उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। बसपा ने अपनी पहली सूची भी जारी कर दी है। इसके अलावा शिव सेना ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टी कांग्रेस-भाजपा दोनों की सूची जारी होने का इंतजार कर रही है।