
CG Election 2023 : केशकाल विधानसभा में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपाइयों ने निकाली परिवर्तन यात्रा, देखिए VIDEO
केशकाल। CG Election 2023 : अचार संहिता लगने से पहले ही भाजपा ने चुनावी तैयारियों का शंखनाद कर दिया है। भाजपा ने रविवार को भ्रष्टाचार मुक्त केशकाल विधानसभा बनाने के लिए विधायक संतराम नेताम के गृहग्राम पलना से परिवर्तन यात्रा निकली थी। जिसका सोमवार को केशकाल बस स्टैंड में समापन हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में विधायक संतराम नेताम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केशकाल पहुंचे भाजयुमो व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व भूपेश सरकार की नाकामियों को गिनवाया।
वहीं पूर्व कलेक्टर व भाजपा नेता नीलकंठ टेकाम ने विधायक संतराम नेताम पर मुरुम घोटाला, स्कूल मरम्मत घोटाला, पानी टैंकर घोटाला, स्वेच्छानुदान राशि मे घोटाला करने के आरोप लगाए। टेकाम ने कहा कि इन्हीं सभी घोटालों को जनता के सामने लाने के लिए हमने यह यात्रा निकाली है। कांग्रेस सरकार के साथ साथ विधायक संतराम नेताम के खिलाफ भी जनता में आक्रोश है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता संतराम नेताम को जरूर जवाब देगी।
Published on:
09 Oct 2023 02:53 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
