8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Corona Update: प्रदेश में 7 दिन से लगातार कोरोना मरीजों की संख्या 500 से कम

- 15 दिनों में सिर्फ 14 जनवरी को मिले थे सर्वाधिक 607 मरीज- सिर्फ रायपुर में 1000 से अधिक एक्टिव मरीज बचे

2 min read
Google source verification
कर्नाटक में कोविड के 529 नए मामले, 738 डिस्चार्ज, चार मौतें

देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या एक करोड़ 6 लाख 25 हजार 428।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in Chhattisgarh) की रफ्तार में गिरावट जारी है। बीते 7 दिनों में ग्राफ तेजी से गिरा है क्योंकि हर दिन 500 से कम मरीज रिपोर्ट हुए हैं। मरीज तो कम मिले ही हैं, इनकी तुलना में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या कहीं अधिक है। ये दोनों ही आंकड़े अच्छे संकेत दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, विशेषज्ञों और चिकित्सकों ने यह स्पष्ट किया है कि यह कोरोना का डाउन-फॉल है।

छत्तीसगढ़ का पहला कोरोना संक्रमित मरीज 18 मार्च 2020 को रायपुर में ही मिला था। इसके बाद हर महीने आंकड़े बढ़ते चले गए। 22 सितंबर तक आंकड़ों में बढ़ोत्तरी जारी रही। जो कोरोना का पीक डे था। मगर, इसके बाद संक्रमण की रफ्तार पर धीरे-धीरे ब्रेक लगा। अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर और जनवरी। इन चार महीनों में हालात संभले और 38,198 एक्टिव मरीज से आज राज्य में 4500 से कम एक्टिव मरीज रह गए हैं। ये अच्छे संकेत हैं।

जगदलपुर में CRPF जवानों के बीच खूनी संघर्ष, जवान ने की साथियों पर ताबड़तोड़ फॉयरिंग, एक की मौत

अब तो रायपुर में स्थिति नियंत्रण में
प्रदेश की राजधानी रायपुर में भी कोरोना संक्रमण नियंत्रण में दिखाई दे रहा है। यहां भी 100 से कम मरीज रिपोर्ट हो रहे हैं। मगर, रायपुर का ही आंकड़ा रोजाना सर्वाधिक होता है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता एवं संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. सुभाष पांडेय ने कहा, जितने भी संदिग्ध कोरोना जांच केंद्रों तक पहुंच रहे हैं, सभी की जांच की जा रही है। प्रदेश में कोई भी जांच केंद्र बंद नहीं किया गया है। स्थिति तो यही नजर आ रही है कि संक्रमण कम हो रहा है।

BJP छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, Tweet कर दी जानकारी

संक्रमण कम होने की 3 प्रमुख वजहें

1- पहले की तुलना में वायरस लोड कम हो रहा है। यानी एक व्यक्ति से दूसरे में वायरस ट्रांसफर कम हो रहा है। अगर हो भी रहा है तो बहुत कमजोर हो रहा है।
2- अब लोग जागरूक हो रहे हैं। समय रहते सर्दी, जुखाम, खांसी होने पर जांच कर रहे हैं।

3- संक्रमित मरीज भी 5-7 दिन में स्वस्थ हो रहे हैं। 85 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। उनके बाहर न निकलने से संक्रमण का फैलाव रुका है।

बीते 7 दिनों की स्थिति
तारीख- संक्रमित
28 जनवरी- 412
27 जनवरी- 439
26 जनवरी- 321
25 जनवरी- 482
24 जनवरी- 300
23 जनवरी- 377
22 जनवरी- 440
(नोट- इनसे कहीं अधिक मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।)