Raipur Murder News: आमासिवनी पुलिस कॉलोनी में सिपाही की पत्नी की हत्या करने वाला करीब दो घंटे तक मकान में रूका रहा। इस दौरान हत्या के बाद आराम से खून से सने अपने कपड़े बदले, कैंची और अपने हाथ से ब्लड साफ किया। आराम से कमरे में ताला लगाकर निकल गया। यह सब होने के बावजूद मृतका के पड़ोसी तारा सिंह और उनके परिवार वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी, जबकि दोनों के दरवाजे आमने-सामने हैं।