
रायपुर. राजधानी रायपुर के फाफाडीह से नया रायपुर के केन्द्रो तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण तेजी से चल रहा है। एक्सप्रेस-वे में फाफाडीह, पंडरी, शंकरनगर व देवेन्द्रनगर जंक्शन पर फ्लाईओवर, अवंतिविहार-तेलीबांधा मार्ग पर एलिवेटेड कॉरिडोर, गंढि़यारी में अंडरपास व अमलीडीह में एलवीयूपी का निर्माण जारी है। शास्त्री चौक में स्काईवॉक का निर्माण का किया जा रहा है। वहां दिनभर ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। स्काईवॉक के पिलरों में भारी-भरकम गर्डर लगाए जा रहे है।
वाराणसी पूल हादसे के बाद
वाराणसी फ्लाई ओवर हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में भी निर्माणधीन स्काईवॉक, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज व अंडरब्रिजों के निमार्ण के दौरान विभागीय अधिकारीयों व निमार्ण एजेंसियो को एेसी किसी अनहोनी घटना को रोकने के लिए सुरक्षा मापदंडो का पालन व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है।
सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
अधिकारीयों सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में लोक निमार्ण (सेतु) विभाग अंतर्गत रायपुर शहर में लगभग ४५६ करोड़ रुपए के १२ रेलवे ओवरब्रिज-अंडरब्रिज, स्कॉईवाक, अंडरपास तथा फ्लाईओवर का निमार्ण किया जा रहा है। इनमें से ज्यादातर निमार्ण कार्यो को इस साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लोक निमार्ण विभाग की ओर से सभी निर्माण एजेंसियों व विभागीय अफसरों को निर्माण कार्यो में निर्धारित सुरक्षा मापदंडो का कड़ाई से पालन व सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग की जाएगी
स्काईवाक सहित अन्य फ्लाईओवर अंडर व ओवरब्रिज के निमार्ण के दौरान सतत् निगरीनी के लिए लोक निर्माण के मुख्य अभियंता व अधीक्षक अभियंता को जिम्मेदारी सौंपी गई। संबंधित कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता व उप-अभियंताओं को भी लगातार निर्माण कार्यो की मॉनिटरिंग करने कहा गया है। स्काईवॉक, फ्लाइओवर या ओवरब्रिज में पिलर के उपर गर्डर या बिम्ब चढाऩे के दौरान निर्माण स्थल पर ट्रैफिक बंद रखने कहा गया है।
इन मार्गो से रोजाना गुजरते है हजारों लोग
इस मार्ग पर दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रहती है। पिछले दिनों स्काईवॉक के निर्माण के दौरान लोगो की ग्रिल गिरने से एक राहगीर बुरी तरह से जख्मी हो गया था। इसके अलावा रायपुर शहर में कई ओवरब्रिज, अंडरब्रिज व फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इनमें आमानाका ओवरब्रिज, अंडरब्रिज, केनाल रोड कमल विहार फ्लाईआेवर, कांशीराम नगर फ्लाईओवर, गोगांव अंडरब्रिज, डीआरएम ऑफिस के पास अंडरब्रिज, राजेन्द्रनगर अंडरपास, भाठागांव फ्लाईओवर व कुशालपुर चौक ओवर पास का निर्माण जारी है। इन मार्गो पर भी दिनभर लोग बड़ी संख्या में गुजरते है।
Published on:
17 May 2018 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
