2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

कृषि मंत्री चौबे और पूर्व CM डॉ. रमन ने पत्नी संग लगवाई कोरोना वैक्सीन, फिर लोगों से की ये अपील

- छत्तीसगढ़ के इन नेताओं ने लगवाई कोरोना वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) की पहली डोज - जनप्रतिनिधि अब समझ रहे हैं वैक्सीन का मोल, जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील की

Google source verification

रायपुर. कोरोना से बचाव का एक ही विकल्प है वैक्सीन। शुक्रवार को प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे (Agriculture Minister Ravindra Choubey), पत्नी गीता चौबे और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Former Chhattisgarh CM Raman Singh), पत्नी वीणा सिंह के साथ पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर स्थित कोरोना टीकाकरण केंद्र पहुंचे, इन्होंने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। चौबे प्रदेश सरकार के पहले मंत्री हैं जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है। वहीं कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला और प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भी वैक्सीन लगवा ली। जनप्रतिनिधियों अब वैक्सीन का मोल समझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 4 दिनों में स्थिति बेहद चिंताजनक: 30 दिन बाद फिर से एक्टिव मरीज 3500 के पार

पत्रकारों से चर्चा के दौरान डॉ. रमन ने स्वीकारा कि टीकाकरण बहुत पहले हो जाना चाहिए था। मगर, दौरों में रहने और अन्य कार्यक्रमों की वजह से वैक्सीन नहीं लगवा पाया था, पर आज संतोष है कि हम दोनों ने वैक्सीन लगवा ली। उन्होंने कहा कि सिस्टर ने कब वैक्सीन लगा दी, पता गी नहीं चला। वैक्सीन लगने के बाद मुझे कोई तकलीफ नहीं है। डॉ. रमन और मंत्री चौबे ने 60 से अधिक उम्र और 45 के ऊपर वालों बीमारग्रस्त लोगों से आग्रह किया है कि वैक्सीन की जल्द लगवाएं, दोनों डोज लगवाएं। यह नि:शुल्क उपलब्ध है। डॉ. रमन ने कहा कि हम सबके लिए वैक्सीन का सुरक्षा कवच जरूरी है।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस ने बदली प्रकृति और प्रवृत्ति, रिसर्च से पता चलेगा कितना शक्तिशाली है ये

1.089 लाख बुजुर्ग लगवा चुके हैं वैक्सीन
प्रदेश में अब तक की स्थिति में 1,08,968 बुजुर्ग पहला डोज लगवा चुके हैं। वहीं 23,432 ऐसे लोग भी हैं जिनकी उम्र 45 से अधिक और 59 से कम हैं, मगर बीमार हैं उन्होंने भी वैक्सीन लगवा ली है। प्रदेश में अनुमान के मुताबिक 30 लाख बुजुर्ग हैं। यह चरण लंबा चलना ही है।

वैक्सीन का कोई साइड-इफैक्ट नहीं
कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन, जो हमारे प्रदेश में लगाई जा रही है वह पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रदेश में अभी तक साइड-इफैक्ट का ऐसा एक भी मामला सामने नहीं आया है जो गंभीर हो।