Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटना का शिकार हुआ है। इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। हादसा दोपहर 1:17 बजे का बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद अब रायपुर में भी सुरक्षा को लेकर एतिहातन बरते जा रहे हैं। जिसके चलते रायपुर से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है।
जिसके बाद रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ है। बता दें कि रायपुर से 1:40 मिनट पर इंडिगो फ्लाइट रवाना होती है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही रद्द कर दिया है। जिसे आगामी आदेश तक कैंसिल रहेगी। इस सूचना के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों में खलबली मच गई। हालांकि सूचना के बाद यात्री शांत हुए।
विमान हादसे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है। एक्स पर लिखा कि गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, परिजनों के दुख में सहभागी हूँ।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एक्स पर लिखा- गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस हृदयविदारक घटना में जिन परिजनों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। दिवंगत आत्माओं को प्रभु अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।
Updated on:
12 Jun 2025 05:01 pm
Published on:
12 Jun 2025 05:00 pm