
Air Cargo Terminal
रायपुर. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना से रोजाना उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। 25 मई से हवाई उड़ान शुरू होने के बाद पहली बार एक हफ्ते के भीतर हवाई यात्रियों की संख्या 30 हजार से पार हुई है।
26वें हफ्ते में हवाई यात्रियों की संख्या कुल 33113 रही, जिसमें 15702 यात्रियों ने आगमन और 17411 यात्रियों ने प्रस्थान किया। दिवाली के बाद फेस्टिव सीजन में यात्रियों की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिला। 16 से 22 नवंबर के बीच हुई यात्राओं में यह आंकड़े जुटाए गए हैं। 19 से 22 नवंबर के बीच माना एयरपोर्ट से आने जाने वाले यात्रियों की संख्या रोजाना 4000 से अधिक रही।
सामान्य दिनों में माना एयरपोर्ट से रोजाना उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या 4500 से 5000 के बीच रहती है, लेकिन 26वें हफ्ते में सामान्य दिनों से भी अधिक यात्रियों ने सफर किया। 22 नवंबर को एक दिन के भीतर सबसे ज्यादा 5881 यात्रियों ने सफर किया।
माना एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए नई फ्लाइट की शुरूआत की गई है दिल्ली के लिए हवाई उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद यात्रियों को सुबह, दोपहर, शाम और रात को सुविधा मिल रही है, वहीं मुंबई के लिए अब रात 8 बजे भी फ्लाइट की सुविधा शुरू हो चुकी है।
Published on:
24 Nov 2020 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
