बिलासपुर रेल मंडल में 15 दिनों तक ब्लॉक
[typography_font:14pt;" >दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत किरोडीमलनगर एवं रायगढ स्टेशन यार्ड को आधुनिकीकरण एवं चांपा-झारसुगुडा सेक्शन में तीसरी रेल लाइन परियोजना को जोडने के लिए 13 से 27 जून तक 15 दिनों का ब्लाक रहेगा। इससे कुर्ला-हावड़ा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, हावड़ा-कुर्ला और पोरबंदर-हावड़ा एक्सप्रेस जैसी गाडि़यां चार से पांच दिनों तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा, टिटलागढ़, बिलासपुर और रायगढ़ स्टेशन से होकर चलने वाली कई लोकल ट्रेनों का भी परिचालन प्रभावित होगा। पूरी-हरिद्वार एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाने का निर्णय लिया गया है।