सारनाथ एक्सप्रेस के निरंतर विलम्ब होनेको लेकर नार्दर्न रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि छपरा स्टेशन में पिट लाइन का विस्तार न होने की वजह से यह समस्या आ रही है जिसकी वजह से यह दिक्कत है । जबकि रेलवे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ समय से सारनाथ एक्सप्रेस के केवल तीन ही रैक चल रहे हैं एक रैक के न होने की वजह से यह समस्या आ रही है। गोंदिया बरौनी को लेकर ईस्ट सेंट्रल जोन के अधिकारियों के जवाब चौकाने वाले हैं, डिविजनल आपरेशन मैनेजर ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कहते हैं जब ट्रेन लेट से मिलेगी तो और लेट होगी हम क्या करें ?