30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच: सीएम

भाजपा ने घोषणा पत्र में भ्रष्टाचार विरोध जीरो टॉलरेंस नीति का किया है वादा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Rahul Jain

•

Updated: 12 Dec 2023, 9:51 PM IST

कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच: सीएम

कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच: सीएम

भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम ने ऐलान किया है कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के जितने भी आरोप लगे हैं, उन सब की जांच होगी। इस जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
सीएम का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि विधायक दल का नेता चुनने के बाद सीएम ने दो बडे ऐलान किए थे। उन्होंने 18 लाख पीएम आवास की राशि जारी करने और 25 दिसम्बर को धान का बकाया बोनस देने की बात कहीं थी। अब दूसरे दिन भ्रष्टाचार के मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने की बात कहीं है। खास बात यह है कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में भ्रष्टाचार विरोध जीरो टॉलरेंस नीति का वादा किया है। भाजपा ने इस मुद्दे को मोदी की 15वीं गारंटी के रूप में अपने घोषणा पत्र में वादा किया था। वहीं
धारा 370 को निरस्त करने के फैसले का किया स्वागत
मुख्यमंत्री साय ने धारा 370 को निरस्त करने पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में लिखा है 5 अगस्त 2019 को भारत की संसद द्वारा लिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरकरार रखा जाना भारत की जीत है। यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हमारी बहनों और भाइयों के लिए आशा, प्रगति और एकता की एक शानदार घोषणा है। यह सिर्फ कानूनी फैसला मात्र नहीं है। यह एकजुट भारत के निर्माण के हमारे सामूहिक संकल्प का प्रमाण है। इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई व अभिनंदन।

कांग्रेस पर इन घोटालों के आरोप
सीजीपीएससी परीक्षा में घोटाले का आरोप।
गोबर खरीदी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप।
ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर गड़बड़ी का आरोप।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चावल की हेराफेरी का आरोप।
ईडी इनकी कर रही जांच
शराब में गड़बड़ी का मामला।
कोयला खनन में गड़बड़ी का मामला।
महादेव ऐप मामला।