
ॐ के उच्चारण से होते हैं 11 अद्भुत शारीरिक लाभ..
रायपुर. Om Mantra Benefits: हिन्दू धर्म में किसी भी पूजन व मंत्रोच्चार की शुरूआत ॐ (Om mantra) के उच्चारण के साथ होती है। इसके अलावा वैज्ञानिक भी ओम के उच्चारण से निकलने वाली ध्वनि तरंगों पर शोध कर चुके हैं, और आगे भी कर रहे हैं। ॐ के उच्चारण से मन और दिमाग शांत होते ही हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ॐ के उच्चारण से आपकी कई बीमारियां भी ठीक हो सकती है।
इलाज से पहले दवा के बारे में जानना जरूरी है। दरअसल ॐ शब्द, अ, उ और म अक्षर से मिलकर बना है। जिनमें "अ" का अर्थ है उत्पन्न होना, "उ" का तात्पर्य है उठना तथा उड़ना अर्थात् विकास एवं "म" का मतलब है मौन हो जाना अर्थात् "ब्रह्मलीन" हो जाना। इसका असर भी मानसिक स्तर पर आप महसूस करते हैं। आइए जानते हैं ॐ उच्चारण के 11 शारीरिक लाभ-
1. ॐ और थायराॅयड
ॐ का उच्चारण करने से गले में कंपन पैदा होती है जो थायरायड ग्रंथि पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
2. ॐ और घबराहट
अगर आपको घबराहट या अधीरता होती है तो ॐ के उच्चारण से उत्तम कुछ भी नहीं।
3. ॐ और तनाव
यह शरीर के विषैले तत्त्वों को दूर करता है, अर्थात तनाव के कारण पैदा होने वाले द्रव्यों पर नियंत्रण करता है।
4. ॐ और खून का प्रवाह
यह हृदय और ख़ून के प्रवाह को संतुलित रखता है।
5. ॐ और पाचन
ॐ के उच्चारण से पाचन शक्ति तेज़ होती है।
6. ॐ लाए स्फूर्ति
इससे शरीर में फिर से युवावस्था वाली स्फूर्ति का संचार होता है।
7. ॐ और थकान
थकान से बचाने के लिए इससे उत्तम उपाय कुछ और नहीं।
8. ॐ और नींद
नींद न आने की समस्या इससे कुछ ही समय में दूर हो जाती है। रात को सोते समय नींद आने तक मन में इसको करने से निश्चिंत नींद आएगी।
9. ॐ और फेफड़े
कुछ विशेष प्राणायाम के साथ इसे करने से फेफड़ों में मज़बूती आती है।
10. ॐ और रीढ़ की हड्डी
ॐ के पहले शब्द का उच्चारण करने से कंपन पैदा होती है। इन कंपन से रीढ़ की हड्डी प्रभावित होती है और इसकी क्षमता बढ़ जाती है।
11. ॐ दूर करे तनाव
ॐ का उच्चारण करने से पूरा शरीर तनाव-रहित हो जाता है।
Published on:
12 Nov 2021 04:41 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
