11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Murder Case: शराब पीने से नाराज युवक ने अपने ही साथी की कर दी हत्या, गमछे से घोंट दिया गला

CG Murder Case: सितलरा शराब भट्ठी में शराब पीने गए थे। वापस लौटते समय गोप सिंह ने घनश्याम को शराब लाने के लिए 150 रुपए दिया था। घनश्याम शराब लेकर आया और अकेले ही पी गया। इस बात से गोप सिंह काफी नाराज हुआ।

2 min read
Google source verification
CG Murder Case: शराब पीने से नाराज युवक ने अपने ही साथी की कर दी हत्या, गमछे से घोंट दिया गला

मर्डर का आरोपी गिरफ्तार (Photo Patrika)

CG Murder Case: उरला इलाके में एक युवक ने अपने साथी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रमसा ईंट भट्ठा में कोमाखान के ग्राम पल्सीपानी निवासी 30 वर्षीय घनश्याम यादव और गोपी उर्फ गोपसिंह बरिहा काम करते थे। मंगलवार की रात दोनों सितलरा शराब भट्ठी में शराब पीने गए थे। वापस लौटते समय गोप सिंह ने घनश्याम को शराब लाने के लिए 150 रुपए दिया था। घनश्याम शराब लेकर आया और अकेले ही पी गया। इस बात से गोप सिंह काफी नाराज हुआ। बुधवार को सुबह दोनों नहाने के लिए खारून नदी गए।

इस दौरान गोप सिंह ने नदी के मेढ़ से उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इससे घनश्याम बेहोश हो गया। इसके बाद गमछे से उसका गला घोंट दिया। इससे घनश्याम की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।

मजदूरों का वेरिफिकेशन अभियान

घटना के बाद उरला पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त करते हुए फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया। थाना परिसर में आयोजित शिविर में मजदूरों को बुलाकर उनके पहचान पत्रों की जांच की गई और आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले गए।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के सत्यापन अभियान से बाहरी मजदूरों की पहचान सुनिश्चित होगी और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।

चाकूबाजी करने वाला 8 माह बाद भी अरेस्ट नहीं

रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में बीच सड़क एक युवक की पिटाई और चाकू मारने वाले आरोपी की 8 माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई, अब उस पर इनाम घोषित किया है। आरोपी की सूचना देने वाले को 5 हजार इनाम दिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त 2025 को रात करीब 8.30 बजे महावीर चौक सिग्नल के पास एक युवक के साथ रंजीत सिंह गिल और उसके साथियों ने मारपीट की। उसे बुरी तरह से पीटा। इसकी जानकारी मिलने पर उनके मामा सुजीत सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। आरोपी रंजीत सिंह ने चाकू से उन पर तीन-चार वार किए।

इससे वे बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी रंजीत सिंह गिल की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने उस पर 5 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपी की सूचना देने वाले को 5 हजार का इनाम मिलेगा।