
महिला गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार (Photo Patrika)
CG Crime: लग्जरी कार में घूम-घूमकर महिलाओं के गले से सोने का चेन चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह में 7 महिलाएं और 1 युवक शामिल है। सभी मिलकर बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाते थे। इसके बाद मौका देखकर महिलाओं के गले से सोने का चेन चुराकर भाग जाते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से इनोवा वाहन भी जब्त हुआ है।
मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी क्राइम एंड साइबर स्मृतिक राजनाला ने बताया कि डीडी नगर इलाके में तरुणेंद्र वर्मा की माता सब्जी खरीदने गई थी। इस दौरान किसी ने उनके गले से सोने का चेन पार कर दिया। इसी तरह की घटना सरस्वती नगर, गोलबाजार इलाके में भी हुई थी। इसकी जांच के दौरान घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसमें संदिग्ध महिलाएं नजर आई।
इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान भाठागांव बसस्टैंड के पास एक इनोवा को पकड़ा गया। उसमें संध्या सकटे, सोनिया हातागले, उज्वाला हातागले, साखरा बाई, ज्योति सकटे, सरिता ज्वरे और सपना हातागले व अभय हतागले सवार थे। सभी मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने महिलाओं के गले से चेन चुराने का खुलासा किया।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, जो सुनियोजित तरीके से इस अपराध को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्य गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं
Published on:
11 Apr 2026 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
