BJP News : भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव की नियुक्ति कर दी है। रायपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 21 दिसंबर को अरुण साव ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव को अध्यक्ष पद की अपनी जिम्मेदारी का हस्तांतरण किया। डिप्टी सीएम साव ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में किरण सिंह देव पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। बता दें कि प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद किरण सिंह देव को नया अध्यक्ष बनाया गया है।