
Ayodhya Ram Mandir : 500 सालों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। अयोध्या के भव्य मंदिर में श्रीराम 22 जनवरी को विराजेंगे। भगवान के हर भक्त तक कार्यक्रम का न्यौता पहुंचाने अयोध्या से अक्षत कलश भेजे गए हैं। इनमें पीले चावल रखे हैं। रायपुर में ये कलश शनिवार को पहुंचा। इस मौके पर प्राचीन महामाया मंदिर से धूमधाम के साथ यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।
विश्व हिंदू परिषद की देखरेख में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रांत सह मंत्री घनश्याम चौधरी ने बताया, अयोध्या से देशभर के सभी राज्यों के लिए कलश भेजे गए हैं। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों तक कलश पहुंचाए जा रहे हैं। यहां नगरों और उप नगरों के आधार पर कलश की संख्या भी बढ़ जाएगी। अपनी प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए हम कलश में रखे पीले चावल को 35 लाख घरों तक पहुंचाकर भक्तों को श्रीराम मंदिर की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्यौता देंगे।
इसके साथ ही भगवान का एक चित्र और पत्रक भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा, बताया कि घर-घर न्यौता पहुंचाने का काम 1 से 15 जनवरी तक चलेगा। इसके लिए मोहल्ला स्तर पर टोलियों का गठन किया गया है। कलश यात्रा में महामाया मंदिर के व्यवस्थापक दुर्गा प्रसाद पाठक, भास्कर राव किन्हेकर, महेश बिड़ला, जितेन्द्र, स्वामी राजेश्वरानंद आदि माजूद रहे।
हर मंदिर की जानकारी जुटाएंगे, 22 को यहां एक समान कार्यक्रम
राघव जोशी ने बताया, अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को यादगार बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद व्यापक तैयारियां कर रहा है। इसके तहत शहर-गांवों में कुल कितने मंदिर हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। यहां के पुजारी और संचालकों का मोबाइल नंबर भी लिया जा रहा है। अगले चरण में विहिप इन सभी ने 22 तारीख को अपने-अपने मंदिर में भव्य स्थापना दिवस मनाने के लिए सहमति बनाएगा। लोगों से भी अपील की जाएगी कि वे अपने आसपास के मंदिरों में जाएं। सभी जगहों पर सुबह 11 से 1 बजे तक भजन-कीर्तन होंगे। दोपहर 1 बजे महाआरती होगी।
हर कोई बन सके साक्षी इसलिए सार्वजनिक जगहों पर प्रोजेक्टर
अयोध्या में 500 साल बाद श्रीराम अपने मूल स्थान पर विराजने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक घड़ी का साक्षी देश का हर नागरिक बन सके इसलिए विश्व हिंदू परिषद ऐसे सार्वजनिक स्थानों को चिन्हित कर रहा है जहां फुट फॉल अधिक होता है। यानी जिन स्थानों से ज्यादा से ज्यादा लोगों का गुजरना होता है। यहां प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे। 22 तारीख को जब अयोध्या में भगवान की स्थापना की जा रही होगी, उसका इन प्रोजेक्टर्स पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। गृह संपर्क अभियान समिति 17 दिसंबर को रायपुर की सभी बस्तियों में बैठक लेगी। 24 दिसंबर को मोहल्लों से प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
Published on:
10 Dec 2023 09:38 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
