8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गड्ढे में गिरा हाथी का बच्चा, घायल शावक को JCB की मदद से निकाला गया बाहर

इस दल ने लगभग 36 घंटे इस क्षेत्र में भारी तबाही मचाते हुए किसानो के फसलों को जमकर नुकसान पहुंचाया, जिसके उपरांत ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर हाथियों के समूह को बादलखोल अभ्यारण के जंगल में भगाया गया। आशंका व्यक्त किया जा रहा इस दौरान एक हाथी का एक 4 वर्षीय शावक झुंड से अलग हो मयाली के पास गड्ढ में गिर गया।

2 min read
Google source verification
hathi.jpg

जशपुरनगर. जिले के बगीचा ब्लॉक में स्थित बादलखोल अभ्यारण क्षेत्र से लगे ग्राम भंडारी में एक हाथी के गढ्ढे में गिर जाने से घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना के पश्चात वन अमला मौके पर पहुंचकर घायल हाथी को गड्ढे से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें : आपसी विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, गिरफ्तार

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 दिन पूर्व 40 की संख्या में हाथियों का समूह ग्राम पंचायत भंडारी के समीप विचरण करते आया था। इस दल ने लगभग 36 घंटे इस क्षेत्र में भारी तबाही मचाते हुए किसानो के फसलों को जमकर नुकसान पहुंचाया, जिसके उपरांत ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर हाथियों के समूह को बादलखोल अभ्यारण के जंगल में भगाया गया। आशंका व्यक्त किया जा रहा इस दौरान एक हाथी का एक 4 वर्षीय शावक झुंड से अलग हो मयाली के पास गड्ढ में गिर गया।

यह भी पढ़ें : बादलों ने जमाया डेरा: ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत, अधिकतम 30.0 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस

बताया जा रहा यह गड्ढा लगभग 15 से 20 फिट गहरा है, जिसमें गिरने से हाथी के पैर में चोट आई है वहीं 3 दिनों से हाथी के शावक के भूखे रहने व चोटिल होने के कारण हाथी काफी कमजोर हो गया है। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी के शावक को जेसीबी के सहारे बाहर निकालने में सफल हुई है। घायल हाथी के शावक का उपचार डॉ चंदन बिलासपुर, डॉ मिश्रा अंबिकापुर से पहुंच कर हाथियों का उपचार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हाथी के पीठ में चोट आई है जिस वजह से दोनों पैर में पैरालिसिस हो गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते हुए शासन के दिशा निर्देश की प्रतिक्षा की जा रही है।