
कोरोना ब्लास्ट: छत्तीसगढ़ के 6 जिले रेड जोन में, एक दिन में 19 नए मरीज,अधिकांश मजदूर महाराष्ट्र और गुजरात से लौटे
रायपुर . कोरोना वायरस के खतरे से अब तक देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में गिने जा रहे छत्तीसगढ़ में खतरे की घंटी बज चुकी है। जी, हां रविवार को एक साथ 19 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, जिनमें से अधिकांश प्रवासी मजदूर हैं। जो ट्रेन, ट्रक और पैदल चलकर राज्य में पहुंचे और क्वारंटाइन करवाए गए थे। इनमें कवर्धा की 75 वर्षीय महिला भी है, जो अब तक की सबसे उम्रदराज संक्रमित मरीज है। इन मरीजों को रायपुर और बिलासपुर में भर्ती करवाया गया है।
प्रदेश में अब कोरोना वायरस मरीजों संख्या 93 तक पहुंच चुकी है। जिनमें से 33 एक्टिव मरीज है। रविवार की सुबह सबसे पहले बालोद जिले के 2 मरीज में वायरस की पुष्टि हुई जो मुंबई से ही आए हैं। खास बात यह है कि बालोद जिले में गुरुवार को एक, शनिवार को एक रविवार को दो मरीज एक साथ एक ही गाड़ी में मुंबई से छत्तीसगढ़ लौटे थे। चारों की मुंबई में ही लॉकडाउन के दौरान दोस्ती हुई थी। उधर रात होते-होते 25 लोगों में वायरस की पुष्टि से समूचे शासन- प्रशासन में हड़कंप मच गया। ये बालोदा बाजार, जांजगीर चांपा, गरियाबंद, कवर्धा जिला के रहने वाले हैं।
उधर, शाम होते- होते एक साथ 17 लोगों में वायरस की पुष्टि से समूचे शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया। इनमें बालोद, बलौदाबाजार, जांजगीर चांपा, गरियाबंद और कवर्धा जिले के मरीज हैं। रविवार की वजह से स्वास्थ्य विभाग में वर्क फ्राम होम था, तो स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक ने वीडियो काफे्रंसिंग के जरिए बैठक ली। बालोद, बलौदाबाजार के लिए टीमें गठित की जो सोमवार सुबह रवाना होंगी। उधर, रविवार को सिर्फ एक राहत की छोटी खबर यह रही कि दुर्ग जिले के एक मरीज को छुट्टी दे दी गई। गौरतलब है कि इससे पहले एक दिन में 14 मरीज संक्रमित मिले थे।
बालोद प्रदेश का दूसरा हॉटस्पॉट बनने की ओर :
बालोद जिला प्रदेश का दूसरा हॉट स्पॉट बनने की ओर बढ़ रहा है। यहां अब तक 11 मरीज मिल चुके हैं। गाइड- लाइन के मुताबिक 14 मरीज मिलने पर जिले को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया जाता है। इसके पहले कटघोरा भी हॉट स्पॉट था।
रेड जोन में आएंगे छह जिले :
केंद्र सरकार की गाइड-लाइन के मुताबिक जहां एक कोरोना संक्रमित मरीज भी मिलता है तो वह जिला 14 दिनों के लिए रेड जोन में शामिल कर लिया जाता है। इस लिहाज रविवार को जिन जिलों में संक्रमित मरीज मिले हैं, वे रेड जोन आएंगे। रायपुर में आखिरी मरीज 4 मई को मिला था, 14 दिन 19 मई को पूरे होने जा रहे हैं। अगर, नया मरीज नहीं मिलता है तो रायपुर ऑरेंज जोन में आएगा।
जिलों में मरीजों की स्थिति :
कबीरधाम में दो मरीज-
मुंबई से लौटे 20 साल के युवक में वायरस की पहचान हुई है। यह युवक पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पोलमी के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। वहीं नागपुर से 10 दिन पहले लौटी 75 वर्षीय महिला में वायरस की पुष्टि हुई है। महिला लोहारा ब्लॉक अंतर्गत बिरनपुर की रहने वाली है। जो अब तक की सबसे उम्रदराज संक्रमित मरीज है।
प्रदेश में अब तक :
86 - पॉजिटिव
59 - स्वस्थ
27 - एक्टिव
42 लोगों का लिया गया सैंपल :
मुंबई से लौटने वाले इन चारों संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए ४२ लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें इनके परिजन और क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले लोग शामिल हैं। अभी कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम जारी है। कोकान और पंडरदल्ली गांव को सील कर दिया गया है। खासी निगरानी रखी जा रही है।
क्वारंटाइन में रखे गए प्रवासी मजदूरों के बीच से रेंडम सैंपल लेने का सिलसिला जारी है। जिस प्रकार की आशंका थी मजदूरों की वापसी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ेगी, जो बढ़ रही है।
डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, उप संचालक एवं प्रवक्ता, स्वास्थ्य विभाग
Updated on:
18 May 2020 08:47 am
Published on:
17 May 2020 11:36 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
