
बलराम पूर्णिमा : जल से अभिषेक कर भक्तों ने लगाया 101 पकवानों का भोग,बलराम पूर्णिमा : जल से अभिषेक कर भक्तों ने लगाया 101 पकवानों का भोग,बलराम पूर्णिमा : जल से अभिषेक कर भक्तों ने लगाया 101 पकवानों का भोग
रायपुर। Balram Purnima : सुंदरनगर के इस्कॉन प्रिचिंग सेंटर में बलराम पूर्णिमा पर सुबह से पूजा महोत्सव की धूम रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस महा महोत्सव में 108 कुंडों के जल, पंचामृत, दस औषधि, दूध, दही, घी, शहद से अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने 101 पकवान का भोग लगाया। पूजा-आरती में विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए।
भोग के बाद की महाआरती
बलराम जयंती पर पूजा महोत्सव संस्था प्रमुख तमाल कृष्ण दास प्रभु के मार्गदर्शन में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रह की विधि-विधान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करने में लीन नजर आए। श्रद्धालुओं ने बताया कि 101 पकवानों में 25 प्रकार की मिठाई, 50 से अधिक सब्जी, 20 प्रकार की नमकीन शामिल थी। इसके बाद महाआरती की गई।
झूलन यात्रा का था अंतिम दिन
पूजा महोत्सव के साथ ही शनिवार को झूलन यात्रा का भी अंतिम दिवस था। इस कारण झूलन यात्रा महा महोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें राधा महा सुंदर, राधा रमण को झूला झुलाया गया। सभी भक्तों ने मिलकर भगवान के भजन-कीर्तन और नृत्य किया। इस कार्यक्रम में अनंतश्याम दास, भक्त वत्सल दास, संकीर्तन दास, यश दास, दयानिधि दास, भक्त रोहित साहू, सहित दुर्ग इस्कॉन के 50 भक्त एवं अन्य पांच सौ से अधिक सदस्य महोत्सव में शामिल हुए।
Published on:
03 Sept 2023 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
