28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Online Fraud : रहें सावधान, बिलकुल न करें ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुक्सान

Online Fraud : साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अधिकांश ठगी छोटी-छोटी गलतियों के चलते हो रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 4 Oct 2023, 7:17 PM IST

Online Fraud :  रहें सावधान, बिलकुल न करें ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुक्सान

Online Fraud : रहें सावधान, बिलकुल न करें ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुक्सान

रायपुर. साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अधिकांश ठगी छोटी-छोटी गलतियों के चलते हो रही है। दूसरी ओर साइबर ठगों को पकड़ने का खर्च भी बढ़ गया है। एक ठग को दूसरे राज्य में जाकर पकड़ने में करीब 25 हजार रुपए खर्च हो रहे हैं। यह सामान्य स्थिति में है। अगर टीम को कुछ दिन रूकना पड़े और टीम में सदस्य बढ़ जाने पर खर्चा और बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें : Health Alert : अपनी डाइट में आज ही शामिल करें मिलेट्स, एन्टीऑक्सीडेंट से होते हैं भरपूर, नहीं होंगी ये बीमारियां

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीपीएस नेताम ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में पॉलिसी से संबंधित शिकायत करने जिन अधिकारियों कॉल किया, वे साइबर ठग निकले। ठगों ने पॉलिसी की रकम ज्यादा दिलाने का झांसा देकर 20 लाख से अधिक राशि ऑनलाइन ही जमा करवा लिया। पीड़ित की आरोपी से केवल फोन पर ही बातचीत होती थी। किसी एजेंट या अधिकारी से मुलाकात भी नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें : Tobacco Free : CG का एक और कारनामा, अब 6172 स्कूल तंबाकू मुक्त, ऐसे हासिल की सफलता

प्राइवेट कंपनी में फायनेंस ऑफिसर सतीश सरावगी को उनके बॉस की फोटो वाली डीपी लगाकर साइबर ठगों ने ठग लिया। उन्हें वाट्सऐप मैसेज करके दो बार में अलग-अलग बैंक खाते में 50 लाख रुपए से ज्यादा जमा करवा लिया। सतीश ने रकम जमा करने से पहले अपने बॉस से संपर्क नहीं किया। इसके चलते इतनी बड़ी ठगी के शिकार हो गए।