10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

औषधीय गुणों से भरपूर है लौंग, इन बीमारियों से दिलाता है निजात

(Latest Health News)घर की रसोई में बहुत सी चीजें ऐसी होती है जो सेहत को तंदरुस्त रखने में मदद करती है। इन्ही में से एक है लौंग। आइए जानते है इनके फायदों के बारे में (Home Remedies)

less than 1 minute read
Google source verification

रायपुर. हर छोटी-मोटी परेशाानी में डॉक्टर के पास भागने के बजाय घर में रखी चीजों का इस्तेमाल करके भी हम राहत पा सकते हैं।रसोई में रखा लौंग भी हमें कई तरह की परेशानियों से बचाता है।(Latest Health News)(Home Remedies)

भोजन के बाद दो लौंग मुख में रख कर चूसते रहने से पेट का तनाव कम होता है, आंतों में भोजन की पाचन गति बढ़ती और आफरा, उकारे, गैस मिटती है।

लौंग का तेल गठिया, सिरदर्द और दांतों की केविटी में रुई की फुरेरी बनाकर रखने से दांत दर्द मिटाता है। लौंग खाने से दांतों की बदबू, श्वास की दुर्गंध मिटती और पायरिया में राहत मिलती है।

खांसी, जुकाम, सिरदर्द में लौंग, तुलसी के पत्ते, अदरक वाली चाय फायदा पहुंचाती है। लौंग को मुंह में रखकर चूसने से खांसी आना रुक जाता है।

लौंग नेत्र रोग, दंतशूल, खांसी, अजीर्ण, पेट की गैस, भोजन में अरुचि, वमन और अधिक प्यास लगने, भोजन में रुचि बढ़ाने में उपयोगी है।

लौंग को मिश्री के साथ पीस कर चटाने से गर्भावस्था की उलटियों, जी मिचलाने और भोजन में अरुचि मिटती है।

कील मुंहासों में लौंग को स्वच्छ जगह पर शुद्ध पानी में घिस कर चंदन की तरह से लेप लगाने पर फायदा होता है।

Chhattisgarh से जुड़ी hindi news के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.