10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह का इतिहास, 4 सरेंडर नक्सलियों ने लिए सात-फेरे, 6 हजार से ज्यादा जोड़े बने हमसफर

CG News: रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1,316 जोड़ों ने विवाह किया, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आशीर्वाद दिया। गरियाबंद में 4 सरेंडर नक्सलियों ने भी सात फेरे लिए।

3 min read
Google source verification
गरियाबंद में 4 सरेंडर नक्सलियों ने की शादी (photo source- Patrika)

गरियाबंद में 4 सरेंडर नक्सलियों ने की शादी (photo source- Patrika)

CG News: आज छत्तीसगढ़ में 6,412 से ज़्यादा जोड़े अलग-अलग धार्मिक रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे। कन्या विवाह योजना के तहत पूरे राज्य में सामूहिक विवाह हो रहे हैं। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1,316 जोड़ों की शादी हुई, जहाँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए जोड़ों को आशीर्वाद दिया। दूसरे ज़िलों के जोड़े ऑनलाइन जुड़े।

CG News: कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की शुरुआत

गरियाबंद जिले में 4 सरेंडर नक्सलियों ने भी सात फेरे लिए। वहीं, मनेंद्रगढ़ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में करीब 17 जोड़े घायल हुए थे। इस अवसर पर सीएम साय कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की शुरुआत भी करेंगे। अभियान के पहले चरण में 6 माह से 52 माह तक के करीब 40 हजार कुपोषित बच्चों को शामिल किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत बस्तर संभाग से होगी। जिसमें बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा जिले शामिल हैं।

गरियाबंद 4 समर्पित नक्सली भी विवाह के बंधन में बंधे

गरियाबंद जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कुल 283 जोड़ों का सामूहिक विवाह मुख्य मेला मंच पर आयोजित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में वर-वधू पक्ष के लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस सामूहिक विवाह में कुल 25 समर्पित नक्सली भी विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें सुनील, अंजू, बलदेव, डमरू, रंजीत, एरिना, कांति, विद्या, रत्ना, पार्वती समेत अन्य शामिल हैं। इनमें 4 सरेंडर नक्सलियों ने शादी भी की। विवाह कार्यक्रम में आशीर्वाद देने के लिए धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बस का एक्सीडेंट

मनेंद्रगढ़ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। जनकपुर से खड़गवां चनवारीमांड जा रही बस रास्ते में गड्ढे में फंस गई। इस हादसे में करीब 17 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

बस में 54 यात्री थे सवार

जानकारी के अनुसार, बस में कुल 54 लोग सवार थे। हादसे के दौरान बस के अचानक गड्ढे में फंस गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। साथ ही प्रशासन को भी सूचना दी गई।

विवाह के लिए आर्थिक सहायता और उपहार

CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के इस कार्यक्रम से बलौदा बाजार, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद और राजनांदगांव जिलों के जोड़े ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। इसके अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खातों में दी जाएगी, जबकि 15 हजार रुपए उपहार सामग्री और विवाह आयोजन पर खर्च किए जाएंगे।

योजना के तहत राज्यभर में हिंदू रीति से 6,281, मुस्लिम रीति से 3, ईसाई रीति से 113, बौद्ध रीति से 5 और बैगा समुदाय के 10 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर प्रदान कर रही है।

बिलासपुर में 175 जोड़ों की शादी हुई

बिलासपुर के स्व बीआर यादव बहतराई स्टेडियम में 175 जोड़ों का सामुहिक विवाह कराया गया। सभी जोड़ों की शादी हिन्दू रीतिरिवाज के साथ से संपन्न हुई। एक हवन कुंड में 4 जोड़ों ने आहुति देकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस मौके पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने वर वधु को शुभकामनाएं दी।