6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सौंपा तिरंगा, कहा- देश को अब आपसे ही आस है

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए भूपेश बघेल कन्याकुमारी स्थित महात्मा गांधी मंडपम में प्रार्थना सभा में भी लिया भाग

less than 1 minute read
Google source verification
राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सौंपा तिरंगा, कहा- देश को अब आपसे ही आस है

राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सौंपा तिरंगा, कहा- देश को अब आपसे ही आस है

रायपुर. कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज बुधवार को कन्याकुमारी में हुआ। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को कन्याकुमारी स्थित महात्मा गांधी मंडपम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सौंपा।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी मंडपम में राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के साथ प्रार्थनासभा में भाग लिया। भारत जोड़ो यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर कन्याकुमारी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा इस देश की राजनीति में एक नया परिवर्तन लाने जा रही है। आगाज हो चुका है।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ में होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन
भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को तिरंगा सौंपने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया-
देश को अब आपसे ही आस है
देश को अब आप पर ही विश्वास है
तिरंगा की शक्ति, भारत मां का आशीष
जन जन का विश्वास, अब आपके पास है
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी कला वीथिका में सरगुजा से बस्तर तक की संस्कृति की झलक
भारत जोड़ो पदयात्रा का समय रोज सुबह 7 से 10:30 बजे और दोपहर 3:30 से शाम 6:30 बजे तक रहेगा। इसका समापन जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में होगा। ये हैं इसकी खासियत-
- 3570 किलोमीटर कुल दूरी
- 12 राज्यों से होकर गुजरेगी
- 150 दिन (लगभग)
- 119 देशव्यापी पदयात्री
- 100 राज्यव्यापी पदयात्री
- 100 पड़ोसी राज्यों के पदयात्री
- 28 महिला पदयात्री
- 38 साल औसत आयु
- 22 किलोमीटर के करीब दूरी एक दिन में करेंगे तय
4) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें :भूपेश बघेल सरकार में अर्थव्यवस्था के संतुलन के साथ ही रोजगार के नए अवसरों का हुआ सृजन

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग