रायपुर. छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी कला वीथिका सोनाबाई रजवार कला वीथिका में सरगुजा से लेकर बस्तर तक की कला-संस्कृति देखी जा सकती है। इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में बनाई गई इस कला वीथिका का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कला वीथिका में छत्तीसगढ़ की संस्कृति के प्रदर्शन पर विशेष रूप से खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने यहां ग्राफिक डिजाइन विभाग में छत्तीसगढ़ी परिधानों और ज्वैलरी को जिस तरह से प्रस्तुत करने का कार्य किया है, वह बहुत अच्छा है। इसमें आगे काफी गुंजाइश है।