
राशन कार्ड सत्यापन में बड़ा खुलासा! 16 हजार नाम सूची से बाहर, दुर्ग जिले में बड़े पैमाने पर नाम कटे...(photo-patrika)
CG Ration Card: छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड धारकों को बड़ा झटका लग सकता है। राज्य की सरकार इनके राशनकार्ड निरस्त कर सकती है। इसकी वजह है इन कार्ड का ई-केवाईसी नहीं होना। सत्यापन नहीं होने की वजह से ही राशनकार्ड कैंसिल किये जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। अगर आपके अपने राशन कार्ड का EKYC नहीं कराया है तो आपका कार्ड रद्द हो सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार, सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले में प्रचलित कुल 222996 राशनकार्डों में कुल 674767 हितग्राही है। जिला खाद्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार इसमें से कुल 49 हजार हितग्राहियों का ईकेवायसी किया जाना शेष है। इस संबंध में समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से ईकेवायसी किया जाना है।
अतः जिले के समस्त राशनकार्ड हितग्राहियों से अनुरोध है कि अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान से सम्पर्क कर अपना ईकेवायसी अनिवार्य रूप से करावें। 05 दिसम्बर 2025 तक जिन राशनकार्ड हितग्राहियों का ईकेवायसी नहीं होने से राशनकार्ड निरस्त होने की संभावना बनी हुई है।
राशन कार्डधारक अपने नजदीकी राशन दुकान या उचित मूल्य की दुकान पर जाएं।
सभी सदस्यों के आधार कार्ड साथ ले जाएं।
दुकान में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा।
मिलान होते ही E-KYC पूटी मानी जाएगी और कार्ड वैध हो जाएगा।
Published on:
29 Nov 2025 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
