
महतारी वंदन योजना के नाम पर जनता को गुमराह कर रही भाजपा: अकबर
रायपुर। CG Election 2023: कांग्रेस ने महतारी वंदना योजना को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर ने पत्रकारवार्ता में कहा, इस योजना को लेकर भाजपा की ओर से विज्ञापन दिया जा रहा है। जबकि छत्तीसगढ़ में किसी भी विभाग में इस प्रकार की योजना संचालित नहीं है। दूसरी बात यह है कि यह फार्म कौन से विभाग में जमा किया जाएगा और सक्षम अधिकार कौन है, इसका जिक्र भी फार्म में नहीं किया गया है। भाजपा सिर्फ जनता को
गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
अकबर ने पूछा कि जिन 20 विधानसभा चुनाव में चुनाव हो चुके हैं, वहां यह फार्म क्यों नहीं भरवाया जा रहा है? भाजपा चुनाव और वोट मांगने के लिए यह योजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन ने कहा, 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहले ही घंटे में लगभग 20 लाख किसानों का लगभग 10 हजार करोड़ कर्ज माफ किया गया। 2023 में हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है।
महतारी वंदन नहीं, शोषण पर भरोसा करती है कांग्रेस: साव
कांग्रेस की पत्रकारवार्ता पर अरुण साव ने तीखा पलटवार किया है। उनका आरोप है कि कांग्रेस ने महतारी वंदन तो किया नहीं है। वह तो महिलाओं का शोषण करने में भरोसा करती है। महतारी वंदन योजना तो हम संचालित करेंगे। भाजपा की सरकार बनने पर हर विवाहित महिला को माह में एक हजार, यानी साल में 12 हजार मतलब 5 साल में 60 हजार रुपए देंगे। यह भाजपा का संकल्प है। मोदी की गारंटी है। भाजपा अपनी महतारी वंदन योजना लेकर छत्तीसगढ़ की महतारी, बहनों, बेटियों, बहुओं तक जा रही है तो कांग्रेस और खास तौर पर कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के संयोजक अकबर को कष्ट हो रहा है।
Published on:
12 Nov 2023 07:41 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
