21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा किसान मोर्चा की जम्बो कार्यकारिणी घोषित, 138 को मिली जगह, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

- भाजपा ने किसान मोर्चा कार्यकारिणी की शनिवार देर रात की घोषणा- प्रदेश प्रभारी की तीसरी डेड लाइन के बाद घोषणा, अभी भी 2 मोर्च बचे

less than 1 minute read
Google source verification
bjpbg.jpg

JK DDC Results

रायपुर. प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के तीसरी डेड लाइन के पार होने के बाद भाजपा ने किसान मोर्चा कार्यकारिणी की शनिवार देर रात घोषणा कर दी। प्रदेश की राजनीति की मौजूदा स्थिति के तहत यह मोर्चा सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही किसान को साधने और उनके मुद्दे उठाने में लगे हुए हैं। पार्टी अध्यक्ष विष्णुदेव साय और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से मोर्चा अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने अपनी टीम का ऐलान किया।

इस सूची की सबसे लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। हालांकि अभी भी 2 कार्यकारिणी घोषित होना शेष है। पार्टी अध्यक्ष विष्णुदेव साय का कहना है कि 22 जनवरी के पहले सभी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।।

इन्हें मिली ये जिम्मेदारी
प्रदेश पदाधिकारी- अध्यक्ष- श्याम बिहारी जायसवाल। उपाध्यक्ष- चंदन साहू, गौरी शंकर श्रीवास, ठाकुर आलोक सिंह, कोमल सिंह राजपूत, प्रेम शंकर पटेल, मनोज शर्मा। प्रदेश महामंत्री- द्वारिकेश पांडेय, युधिष्ठिर चंद्राकर। प्रदेश मंत्री- गजेंद्र यादव, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, कुल्कित चंद्रा, गोमदी द्विवेदी, दिनेश सिंह, पवन साहू। कोषाध्यक्ष- प्रीतम गभेल। सह कोषाध्यक्ष- अनिल अग्रवाल। प्रदेश कार्यालय मंत्री- प्रशांत चंद्राकर। मीडिया प्रभारी- अजय साहू।

जिला अध्यक्षों की सूची- रायपुर शहर- गज्जू साहू, रायपुर ग्रामीण- अनिल नायक, बलौदाबाजार- पवन वर्मा, गरियाबंद- गजेश्वर सिन्हा, महासमुंद- दुबेलाल साहू, धमतरी- विरेंद्र साहू, बेमेतरा- चंद्रकुमार राजपूत, बालोद- तोमन साहू, राजनांदगांव- हिरेंद्र साहू, कवर्धा- भुवनेश्वर चंद्राकर, कांकेर- विजय मंडावी, कोंडागांव- अंजोरी नेताम, नारायणपुर- उत्तम चंद जैन, बस्तर- महेंद्र सेठिया, दंतेवाड़ा- सुधरम भास्कर, सुकमा- लक्ष्मण नाग, बीजापुर- घांसीदास नाग, बिलासपुर- दुर्गा प्रसाद कश्यप, पेंड्रा-गौरेला-मरवाही- कन्हैया सिंह राठौर, मुंगेली- रामधुन साहू, जांजगीर चांपा- धनंजय सिंह ठाकुर, कोरबा- चुलेश्वर राठौर, रायगढ़- रामकृष्ण नायक, जशपुर- मुनेश्वर कैशर, सरगुजा- जन्मेजय मिश्रा, सूरजपुर- रामकरण साहू, बलरामपुर- भरत सेन, कोरिया- विनोद साहू।

138 को मिली जगह
- 53 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
- 25 स्थाई आमंत्रित सदस्य
- 60 विशेष आमंत्रित सदस्य