6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोंगरगढ़ मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार भाजपा नेत्री पार्टी से निष्कासित

- अंतरराज्यीय तार खंगालने में जुटी पुलिस- हरियाणा और दिल्ली भी भेजी जाएगी टीम

less than 1 minute read
Google source verification
city has become the adversary of human trafficking

रोटी का लालच गरीब परिवारों पर देह कारोबारियों का शिकंजा

रायपुर/डोंगरगढ़. मानव तस्करी मामले में रायपुर के पंडरी इलाके से गिरफ्तार गंगा पांडेय को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को निष्कासन आदेश जारी कर दिया।

निवार तूफान का असर: आज भी दिनभर छाए रहे काले बादल, हल्की बूंदाबादी

गंगा भाजपा की फाफाडीह मंडल में मंत्री थी। दूसरी ओर इस मामले में डोंगरगढ़ पुलिस अंतरराज्यीय तार खंगालने में जुटी है। इसके लिए टीम हरियाणा और दिल्ली भेजा जाएगी।

बता दें कि राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से एक महिला सहित प्रदेश के दूसरे जिलों से चार युवतियों का अपहरण कर हरियाणा व दिल्ली ले जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में डोंगरगढ़ से चार आरोपी और एक रायपुर से भाजपा नेत्री गंगा पाण्डे की गिरफ्तारी हुई है।

30 नवंबर को समाप्त होनी वाली दर्जनभर स्पेशल ट्रेनें अब दिसंबर तक चलेंगी

गंगा से पुलिस पूछताछ कर रही है। राजनांदगांव के एसपी डी श्रवण ने बताया कि संभवत: इसमें प्रदेश के दूसरे जिलों से भी आरोपी सामने आ सकते हैं। पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बारीकी से जांच में जुटी हुई है।