6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhanupratpur by-election: भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने इस पूर्व विधायक को बनाया उम्मीदवार, अब कांग्रेस की बारी

भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी में अपने उम्मीदवार के नाम का (Bhanupratpur by-election) ऐलान कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
bjp.jpg

रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी में अपने उम्मीदवार के नाम का (Bhanupratpur by-election) ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने ब्रह्मा नेताम भानुप्रतापपुर विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। ब्रह्मानंद नेताम पूर्व में भी विधायक रह चुके हैं। वहीं अब बीजेपी ने एक बार और मौका देकर दांव खेला है।

बता दें कि 17 नवंबर को भाजपा और कांग्रेस दोनों नामांकन फार्म दाखिल (Bhanupratpur by-election) करेंगे। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में पूर्व सीएम रमन सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव शामिल होंगे।

इधर कांग्रेस के उम्मीदवार की बात करें तो स्व. मनोज मंडावी की पत्नी साबित्री मंडावी को कांग्रेस टिकट दे सकती है। हालांकि अभी इस पर चर्चा चल रही है। वहीं कई और नेताओं ने अपने दावेदारी पेश की है। चर्चा के बाद कांग्रेस उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगी। फिलहाल अब ये संभावना बढ़ गई अब कांग्रेस भी आज या कल उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर देगी।