रायपुर.
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। चुनावी माैसम में राजनीतिक दलों ने भी अपने विरोधी पार्टियों पर इस दशहरा में सियासी हमला करने से नहीं चूके। भाजपा ने तो बकायादा भ्रष्टाचार का रावण का वीडियो जारी कर वायरल किया। वीडियो में प्रदेश के विभिन्न मामलों में भ्रष्टाचार को बताया गया। आखिर में भ्रष्टाचार का रावण बनाकर जलाते हुए दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में एक बच्चे को रावण बनाने केलिए सामाग्री जुटाते हुए दिखाया गया है। फिर थोड़ी देर में एक वृद्ध बच्चे के समीप आकर बच्चे से पूछता है कि क्या बना रहे तो बच्चा जवाब देता है कि आज दशहरा है तो रावण का पुतला बना रहा हूं। फिर वह वृद्ध बच्चे से बात करते हुए कहता है कि रावण का पुतला जला देने से क्या इस देश और प्रदेश के नेताओं-अधिकारियों के बीच घर बनाकर बैठे भ्रष्टाचार रूपी रावण का अंत हो जाएगा। अगर लोगों को संदेश ही देना हैं, तो भ्रष्टाचार का रावण बनाकर उसे जलाओ ताकि लोगों में संदेश जाए कि भ्रष्टाचारियों को उखाड़ फेंको।