
mp election
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा की ओर से जारी लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। इसके बाद स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा की फायर ब्रांड उमा भारती, स्मृति इरानी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हेमा मालिनी जैसे दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है।
इसके अलावा स्टार प्रचारकों की लिस्ट में धर्मेंद्र प्रधान, जेउल उरांव, रविशंकर प्रसाद, जगतप्रकाश नड्डा, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, सौदान सिंह, सरोज पांडेय, मनोज तिवारी, विष्णुदेव साय, अर्जुन मुंडा, बृजमोहन अग्रवाल, अभिषेक सिंह, दिनेश कश्यप, रमेश बैस, धरमलाल कौशिक, हुकुमदेव नारायण यादव, रामकृपाल यादव, पवन साय, रामप्रताप सिंह, चंदूलाल साहू, कमलभान सिंह मरावी, कमलादेवी पाटले, लखनलाल साहू, रणविजय सिंह जूदेव, रामविचार नेताम, फग्गन सिंह कुलस्ते का नाम शामिल है। बतादें कि आगामी विधानसभा को लेकर भाजपा से पहले कांग्रेस, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और आम आदमी पार्टी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुके हैँ।
Published on:
22 Oct 2018 07:45 pm
