
छत्तीसगढ़ विधानसभा परिणाम: आठवें राउंड के बाद 5728 वोटों से पीछे BJP की चंपादेवी पावले
रायपुर. छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना चल रही है । इस विधानसभा में बीजेपी की तरफ से 14 महिलाएं चुनाव लड़ रही है। भरतपुर सोनहत में बीजेपी की चंपादेवी देवी पावले लगातार पिछड़ती जा रही है। आठवें राउंड के बाद चंपादेवी पावले 5728 वोटों से पीछे चल रही है। वही कोंडागांव से बीजेपी की लता उसेंडी आगे चल रही है। खल्लारी से मोनिका साहू भी पीछे चल रही है।
कोंडागांव सीट से बीजेपी ने पुरानी उम्मीदवार लता उसेंडी को ही मैदान में उतारा है। जिनका सामना कोंडागांव के वर्तमान विधायक और कांग्रेस के उम्मीदवार मोहन लाल मरकाम से है। ये सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है।
दुर्ग शहर से बीजेपी ने नए चेहरे चंद्रिका चंद्राकर को मैदान में उतारा है। चन्द्रिका चंद्राकर का सामना कांग्रेस के अरुण वोरा से होगा। अरुण वोरा ने 2013 विधानसभा चुनाव में इसी सीट से जीत दर्ज की थी।
भटगांव विधानसभा पर बीजेपी ने एक बार फिर रजनी त्रिपाठी पर ही भरोसा जताया है। रजनी त्रिपाठी को टक्कर देने कांग्रेस से पारसनाथ रजवाड़े मैदान में है। 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पारसनाथ रजवाड़े ने रजनी त्रिपाठी को लगभग 7300 वोटों के अंतर से हराया था।
सारंगढ़ से बीजेपी ने अपनी 2013 विधानसभा की विजयी उम्मीदवार केराबाई मनहर को मैदान में उतारा है। केराबाई मनहर को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने उनके सामने उत्तरी जांगड़े को मैदान उतारा है। सारंगढ़ की सीट पर दोनों ही पार्टियों ने इस बार महिलाओं पर भरोसा जताया है।
BJP ने यहां से नए चेहरे को मैदान में उतारा है। इस सीट से लीनव राडिया को टिकट दिया गया है। लीनव राडिया के सामने कांग्रेस की तरफ से 2013 के विजयी उम्मीदवार लालजीत सिंह राडिया मैदान में खड़े है। ये सीट ST वर्ग के लिए आरक्षित है।
मरवाही विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इस सीट से बीजेपी ने नए चेहरे पर भरोसा जताते हुए अर्चना पोर्ते को मैदान में उतारा है। अर्चना पोर्ते के सामने कांग्रेस ने गुलाब सिंह राज को टिकट दिया है। मरवाही की सीट पर पिछले 3 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का दबदबा रहा है।
तखतपुर सीट पर पिछले 2 विधानसभा चुनावों में BJP ने जीत हासिल की है। हैट्रिक के लिए BJP ने नए चेहरे पर भरोसा जताते हुए हर्षिता पांडेय को टिकट दिया है। जिसके सामने कांग्रेस ने भी महिला उम्मीदवार रश्मि सिंह को मैदान में उतारा है।
चंद्रपुर विधानसभा सीट पर पिछले 2 विधानसभा चुनावों में BJP ने जीत दर्ज की है। लेकिन 2018 के चुनाव में BJP ने नए चेहरे को मौका देते हुए संयोगिता सिंह को टिकट दिया है। जिसके सामने कांग्रेस ने राजकुमार यादव को मैदान में उतारा है।
BJP ने खल्लारी सीट से पुराने विजयी उम्मीदवार चुन्नी लाल साहू की बजाए मोनिका साहू को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने द्वारिकाधीश यादव को मैदान में उतारा है।
सिहावा की सीट ST वर्ग के लिए आरक्षित है। सिहावा से BJP की तरफ से पिंकी शिवराज शाह मैदान में है। जबकि कांग्रेस ने भी महिला उम्मीदवार पर भरोसा जताते हुए लक्ष्मी ध्रुव को मैदान में उतारा है।
धमतरी विधानसभा से इस बार बीजेपी ने रंजना साहू को टिकट दिया है। जबकि रंजना साहू को कांग्रेस की तरफ से पिछले विधानसभा के विजयी उमीदवार गुरुमुख सिंह वोरा टक्कर देंगे। धमतरी सीट पर पिछले 2 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का दबदबा रहा है।
डोंगरगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी पिछले 3 विधानसभा चुनावों से जीतती आ रही है। बीजेपी ने पिछले चुनाव की विजयी उम्मीदवार सरोजनी बंजारे को फिर से मैदान में उतारा है। सरोजनी बंजारे को कांग्रेस की तरफ से भुनेश्वर बघेल टक्कर दे रहे है।
मोहला मानपुर से बीजेपी ने कंचन माला भूआर्य को मैदान में उतारा गया है। कंचन माला भूआर्य को कांग्रेस की तरफ से इंद्र शाह मंडावी टक्कर दे रहे है। मोहला मानपुर की सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों में से एक है। जिस पर पिछले 2 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का दबदबा रहा है।
बीजेपी ने भरतपुर सोनहत से चंपा देवी पावले को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने चंपा देवी पावले को टक्कर देने के लिए गुलाब सिंह कामरों को चुनावी मैदान में उतारा है। भरतपुर सोनहत सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। जहां से चंपादेवी पावले ने 2013 के विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल की थी।
Updated on:
11 Dec 2018 02:47 pm
Published on:
11 Dec 2018 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
