
भाजयुमो कार्यकर्ताओं-पुलिस के बीच झड़प
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ पीएससी में भष्ट्राचार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सीएम हाउस का घेराव करने निकले कार्यकर्ताओं और पुलिस बीच जमकर झड़प हुई। इसमें एक थानेदार घायल हो गए। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। तेज धूप और गर्मी का असर भी दिखा। इसके चलते भाजयुमो कार्यकर्ता केवल 3 ही बैरिकेड्स तोड़ पाए।
दूसरी ओर गर्मी से पुलिस वाले भी परेशान दिखे। उनकी ड्यूटी सुबह 6 बजे से ही लगा दी गई थी। दोपहर होते-होते धूप और गर्म हवाओं से उनकी हालात (cg news) खराब हो गई थी। पुलिस ने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत सहित 132 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। बाद में निशर्त रिहा कर दिया गया। घेराव के चलते कुछ देर के लिए कोतवाली, कालीबाड़ी, सिविल लाइन इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई। थोड़ी-थोड़ी देर के लिए जाम लगता रहा। खासकर के कालीबाड़ी रोड में ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया था।
थानेदार घायल
BJYM Protest in Raipur: भाजयुमो नेता-कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे सप्रेशाला के पास लगाए पंडाल में एकत्रित हुए। शाम करीब 4 बजे भाजयुमो कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करने निकले। इस दौरान जनसंपर्क विभाग के पास लगे बैरीकेड्स को तोड़कर आगे बढ़े। इस दौरान पुलिस वालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद कार्यकर्ता ओसीएम चौक के पास पहुंचे और बैरिकेड्स तोड़ने लगे।
कुछ देर बाद इसे भी तोड़ दिया और आगे बढ़े। कालीमाता मंदिर के पास बैरिकेड्स को तोड़ने लगे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर कार्यकर्ता झूमाझटकी करने लगे। डीडीनगर थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू का पैर पकड़कर (CG Bjp news) कार्यकर्ताओं खींच दिया। इससे उनके पैर में गंभीर चोट आई है। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
यह भी पढ़े: ‘जमीनी स्तर पर बदलाव के बाद आती है क्रांति ’
जगह-जगह वाहनों की कतार से लोग परेशान
BJYM Protest in Raipur: कोतवाली से बिजली ऑफिस रोड पर पंडाल लगने से उस मार्ग में आवाजाही पूरी तरह बंद रही। बूढ़ातालाब की ओर और पचपेढ़ीनाका की ओर से आने वाले वाहन कालीबाड़ी रोड पर आ रहे थे। इस कारण वाहनों की कतारें लग गई थीं। प्रदर्शन के दौरान शाम 4 से 6 बजे तक थोड़ी-थोड़ी देर के लिए जाम लगता रहा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस जगह-जगह तैनात किया गया था। इससे जाम का (raipur news) ज्यादा असर नहीं दिखा। इसी तरह सिविल लाइन की ओर आने-जाने वालों को परेशानी होती रही।
Published on:
20 Jun 2023 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
