26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर और चेहरे पर वार… बेरहमी से की गई हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस, संदिग्धों की तलाश

CG Murder Case: छत्तीसगढ़ के रायपुर के उरला क्षेत्र में महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
2 min read
Google source verification
सिर और चेहरे पर वार... बेरहमी से की गई हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस, संदिग्धों की तलाश(photo-patrika)

सिर और चेहरे पर वार... बेरहमी से की गई हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस, संदिग्धों की तलाश(photo-patrika)

CG Murder Case: छत्तीसगढ़ के रायपुर के उरला क्षेत्र में महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सरकारी स्कूल परिसर में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान राधा मण्डावी के रूप में हुई है, जो पारधी पारा क्षेत्र में अपने पति अमित सिसोदिया के साथ रहती थीं।

CG Murder Case: सिर और चेहरे पर गंभीर चोट, हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है। शव की स्थिति से यह स्पष्ट हो रहा है कि वारदात बेहद क्रूर तरीके से अंजाम दी गई। घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

जांच के तहत आसपास के स्कूलों और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मृतका और उसके परिवार की पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो पाई है। स्कूल परिसर में शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

जल्द खुलासा करने का दावा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और मृतका के परिजनों व आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा किया है। यह घटना राजधानी में हाल के समय की गंभीर वारदातों में से एक मानी जा रही है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।