17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Animal Cruelty: बेज़ुबान जानवर को बाइक से बाँध घसीट रहे थे युवक, लोगों ने रोक कर जताई आपत्ति तो करने लगे बहस

Animal Cruelty: बेज़ुबान जानवर को बाइक से बांध कर सड़क पर घसीटे जा रहे थे युवक। जब लोगों ने रोक कर जताई आपत्ति तो लोगों से ही करने लगे बहस। पढ़ें क्या है पूरा मामला।  

2 min read
Google source verification
photo_6203888111281352816_y.jpg

Animal Cruelty: दुर्ग। जिले के भिलाई से एनिमल क्रुएल्टी का एक गंभीर मामला सामने आया है। जहाँ 2 युवक कुत्ते को मरा हुआ बता कर बाइक से बांध कर घसीटते रहे। जब लोगों ने युवकों को रोक कर देखा तब पता चला की कुत्ता तो सांस ले रहा है, लेकिन युवकों के बर्बरता की वजह से अधमरा हो चूका है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सेंट थॉमस कॉलेज, रिसाली के पास का है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है। जिसमें दिख रहा है की 2 युवक अपनी बाइक से कुत्ते के पैर को बांध कर उसे बाइक से घसीटे जा रहे हैं। जब लोगों ने युवकों की इस क्रूरता को देखा तब लोगो ने युवकों को रोका और उनके इस कृत्य पर आपत्ति जताया तब उन्होंने लोगों से ही बहस करनी शुरू कर दी।

आरोपी युवक कहने लगे की ये कुत्ता मर गया है इसलिए इसे लेजा रहें हैं, जबकि वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है की कुत्ते की सांसे चल रही है। युवको वहां मौजूद लोगों से काफी देर तक बहस करते रहे और जब मौजूद लोगों ने NGO PFA (People For Animals) को बुलाने की बात कही तब युवक वहां से फरार हो गए। जानकारी मिली है की PFA दुर्ग-भिलाई की टीम के ने सेक्टर- 6 पुलिस थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। जिसमे PFA दुर्ग-भिलाई यूनिट -2 के प्रेसिडेंट धर्मवीर चंद्राकर, वालंटियर बिदिशा बिस्वा और अंशुमान बनर्जी के हस्ताक्षर हैं।

युवकों की बर्बरता के शिकार हुए बेज़ुबान जानवर ने इस घटना के कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। अक्सर सोशल मीडिया में कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिसमें लोग चंद लाइक और व्यूज के लिए बेज़ुबान जानवरों से बर्बरता करते हैं। इसका एक कारण यह भी है की आज भी हमारे देश में एनिमल क्रुएल्टी के लिए कोई सख्त कानून नहीं है जिसकी नज़ीर पेश की जा सके। लेकिन इसकी मांग PFA सहित अन्य कई संसथान सालों से कर रहे हैं।