
अभी-अभी: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, 24 घंटे में प्रदेश के इन इलाकों में होगी भारी बारिश
रायपुर. राजधानी रायपुर में भले ही दो दिनों से बारिश थम सी गई है। हल्की बूंदाबांदी पड़ रही है। लेकिन प्रदेश के अन्य संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने फिर से चेतावनी जारी की है कि आगामी 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, राजधानी रायपुर में एक-दो बार वर्षा या फिर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट के बारे में राज्य शासन के आपदा प्रबंधन विभाग को भी पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में आगामी 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी है। साथ ही इस बात का भी उल्लेख किया है कि उत्तरी मप्र और समीपवर्ती क्षेत्र पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है तथा इसके संगत ऊपरी चक्रवाती घेरा 4.5 किमी ऊं चाई तक विस्तारित है। एक दूसरा कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके समीपवर्ती क्षेत्र पर 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इस कारण से बस्तर संभाग में आगामी 24 घंटे में एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होगी। जबकि 24 घंटे में बस्तर, दुर्ग एवं रायपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होगी। आपदा प्रबंधन विभाग तैयारी के साथ सतर्क रहें।
यहां हुई गुरुवार को अच्छी बारिश
सिमगा, बेमेतरा, राजपुर में 6-6 सेमी, तमनार, उसूर में 5-5 सेमी, पलारी, प्रतापपुर, अंतागढ़ में 4-4 सेमी, कसडोल, पेंड्रारोड, शिवरीनारायण, अंबिकापुर, सूरजपुर, शंकरगढ़, बडेराजपुर, बीजापुर, बैरमगढ़ में 3-3 सेमी, बलौदाबाजार, भाटापारा, थानखमरिया, करतला, सारंगढ़, बरनकेला, घरघोड़ा, रामानुजनगर, कुनकुरी, तपकरा, बगीचा, बैकुंठपुर, केशकाल, गीदम, दुर्गूकोंडल, ओरछा में 2 से 1 सेमी बारिश हुई।
इधर, बारिश थमने से उमस फिर बढ़ी
राजधानी रायपुर में पिछले दो दिनों से बारिश थमी हुई है। इससे शहर में सड़कों पर धूल के गुब्बार फिर उठने लगे है। बारिश नहीं होने से उमस भी बढ़ी हुई है। साथ ही सर्दी-खांसी और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुइ्र है।
Published on:
19 Jul 2018 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
