17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश ने लगाई सब्जियों की कीमतों में आग, यहां देखें सबके रेट

300 रुपए की सब्जी में भी थैला नहीं भर पा रहा है।

2 min read
Google source verification
vegetable

बारिश ने लगाई सब्जियों की कीमतों में आग, यहां देखें सबके रेट

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में इन दिनों हरी सब्जियों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं बढ़ते दामों का सीधा असर रसोई पर देखा जा रहा है। स्थिति यह हो गई कि 300 रुपए की सब्जी में भी थैला नहीं भर पा रहा है। बीते कई दिनों से अधिकांश सब्जियों के दामों में 20 से 30 रूपए की बढ़ोतरी अचानक देखी गई है। वहीं बढ़ते दामों का सीधा असर थालियों में दिख रहा है।

READ MORE : अब गाय के गोबर से बनेगी लकड़ी और इको फ्रेंडली तरीके से होंगे अंतिम संस्कार

बता दें कि कुछ दिनों में सब्जी विक्रेताओं ने कीमतों में और अधिक बढ़ोत्तरी होने का अंदेशा जताया है। वहीं सब्जियों के बढ़ते दामों को देखते हुए ग्राहकों में भी चिंता की लकीरें दिखने लगी है। बाजार में बारिश के दिनों में भी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके चलते आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बाजार में सब्जियों की आवक कम होने के कारण इसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।

READ MORE : नया LPG गैस लेने जा रहे हैं तो जान लीजिए ये बढ़ा हुआ दाम, अब देने होंगे इतने रुपए

लगभग प्रतिवर्ष बरसात के प्रारंभ में सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी देखी जाती है। वहीं बरसात के जाते-जाते स्थानीय सब्जियों की आवक होने पर कीमतों में गिरावट आ जाती है। बाजार में इस समय टमाटर 35 रुपए, सेमी 75, बरबट्टी 35, गोभी 80, बैंगन 25, तरोई 25, पत्तागोभी 15, मुनगा 65, मिर्च 75, धनिया 55, बीट 45, लौकी 20, गंवार फल्ली 25, मटर 110, करेला 25, कुंदरू 30, परवल 30 के साथ ही खीरा 35 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से बाजार में बिक रहे हैं। बाजार में सब्जी की दुकान लगाने वाले विक्रेताओं की माने तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी की आशंका है।