
10 मिनट में 100 कैलोरी बर्न करनी हैं तो बस फॉलो करें ये 5 टिप्स, पेट की चर्बी हो जाएगी कम
रायपुर. Weight Loss: स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 45 मिनट व्यायाम जरूरी है। समय की कमी होने से कई लोग व्यायाम करने से बचते हैं। आइए जानते हैं 5 व्यायामों के बारे में इन्हें मात्र 10 मिनट कर 100 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। इनमें बर्पीज, पुशअप, स्कवॉट्स, प्लैंक, एब्डोमिनल क्रंचेस हैं।
नियम - 1
इन सभी व्यायामों को आप 30-30 सेकंड के दो हिस्सों में बांट लें। पहले राउंड में इसे 30 सेकंड तक करें और फिर 30 सेकंड आराम करें। इन सभी व्यायामों को कम से कम दो सेट में करें। दो सेट करने से आप हर व्यायाम को एक-एक मिनट करेंगे और बीच में 30-30 सेकंड तक कर 1 मिनट का रेस्ट भी मिलेगा।
नियम - 2
इसमें व्यायाम करते समय कमर, पेट और हिप्स, मसल्स एक सीधे में रखनी चाहिए। खासकर जब आप प्लैंक करते हैं। बर्पीज, पुश-अप और प्लैंक करते समय ध्यान रखें कि आपका घुटना नहीं होना चाहिए। अगर व्यायाम के समय सांस लेने का सही लय नहीं पता है तो सामान्य सांस के साथ ही व्यायाम करें।
नियम - 3
हो सकता है कि शुरू में 30 सेकंड भी इनको नहीं कर सके। इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसे आप अपनी क्षमता अनुसार ही करें। धीरे-धीरे क्षमता बढ़ाएं। कुछ दिनों में 30 सेकंड तक कर सकेंगे। जो लोग हाल ही में कोरोना से रिकवर हुए हैं उनमें सांस फूलने की समस्या हो सकती है। सांस ज्यादा देर ना रोक सके।
नियम - 4
कई शोधों में स्पष्ट हो चुका है कि जो लोग नियमित 100 कैलोरी तक बर्न करते हैं तो वे साल में 4.5 से 5 किलोग्राम तक अपना वजन कम कर सकते हैं। वे धीरे-धीरे अपने मोटापे को कम कर सकते हैं। साथ में दूसरी बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो इन व्यायाम को करने का समय बढ़ा दें।
फायदे
इनको करने से तेजी से बॉडी मास इंडेक्स बढ़ता है। पसीना ज्यादा आता है। कैलोरी बर्न होती है और तेजी से वजन भी घटता है। इसके साथ ही इनमें से कंधे हाथ पर और पेट पीट आदि की मांसपेशियों में भी मजबूती आती है। कमर रिंग और गर्दन से जुड़ी परेशानियों से बचाव होता है। इससे फेफड़ों की क्षमता भी बढ़ती है।
Published on:
16 Oct 2021 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
