9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेक्स सीडीकांड में मिला अहम सुराग, धमकी देने वाले के करीब पहुंची CBI

छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश मूणत की कथित सेक्स सीडीकांड में सीबीआई को अहम सुराग मिला है। सीबीआई को धमकी देने वाले का पता चला है।

2 min read
Google source verification
Sex CD Scandal

सेक्स सीडीकांड में मिला अहम सुराग, धमकी देने वाले के करीब पहुंची CBI

रायपुर . मंत्री राजेश मूणत की कथित सेक्स सीडीकांड में ब्लैकमेलर ने रायपुर, दिल्ली और गाजियाबाद से फोन किया गया था। आरोपी ने इसके लिए बाजार से सस्ता मोबाइल और सिम खरीदा। फोन करने के बाद वह हर बार अपना लोकेशन बदल लेता था। शिनाख्ती छिपाने के लिए हर बार उसने भीड़ भरे सार्वजनिक स्थान का चयन किया। लेकिन, सीबीआई अधिकारियों को इसकी डिटेल मिल गई है।

मोबाइल कंपनी ने इसका पूरा डाटा जांच एजेंसी को सौंप दिया है। काल डिटेल खंगालने के दौरान आरोपी के लोकेशन से लेकर सिम खरीदने वाले का नाम-पता भी चल गया है। हालांकि सीबीआई ने इसके नाम का खुलासा नहीं किया है।बताया है कि इस नंबर पर फोन करने वाले अन्य लोगों को भी संदेह के दायरे में लिया गया है।

सीबीआई के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इलेक्ट्रानिक तरीके से जुटाए गए साक्ष्य का उपयोग अदालत में साक्ष्य के रूप में रख जाएगा। इससे जुड़े हुए लोगों से टीम पूछताछ करेगी। ज्ञात हो कि शिकायकर्ता प्रकाश बजाज को ब्लैकमेलर ने तीन बार फोन किया था। लेकिन, दो बार भी फोन पर बातचीत हुई थी। पंडरी थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में इसका उल्लेख हुआ है।

शिकंजा कसेगा
सीबीआई की टीम ने दस्तावेजों को खंगालने के दौरान ही तीन दिन की जांच में ढेरों साक्ष्य जुटा लिया है। इसकी छानबीन करने के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए पत्रकार विनोद वर्मा को हिरासत में लिया जाएगा। रिमांड के दौरान फोन से लेकर कथित सीडी को लेकर हुई सौदेबाजी के संबंध में पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि डेढ़ महीने तक जांच के दौरान एसआईटी को इसके इनपुट मिल गए थे। लेकिन, इसकी प्राथमिक जानकारी जुटाने में ही जुटी रही।

सीबीआई ने डेरा डाला
सीडीकांड की जांच पूरी होने तक सीबीआई के अफसर स्थाई रूप से रायपुर में ही रहेंगे। बताया जाता है कि वीआईपी रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के छानबीन करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहां दस्तावेज सहित एफआईआर की कॉपी सहित संचार के माध्यम और अन्य जरूरी चीजें रखी गई हैं।

योजना बनाई
सीडीकांड में ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी ने पूरी कहानी तैयार करने के बाद ही योजना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि इसके तार रसूखदार लोगों के साथ जुड़े हुए है। जांच के शुरूआती दौर में ही लगातार बड़े चौंकाने वाली जानकारियां मिल रही है। इसकी पुष्टि करने के लिए संदेह के दायरे में आने वाले लोंगो का बयान लिया जाएगा।

अब तक जांच में
- सीडीकांड में धमकी देने वाले का सीबीआई को मिला सुराग
- एसआईटी ने मोबाइल कंपनी से मांगा था सिम का डिटेल
- आरोपी ने शिनाख्ती छिपाने के लिए भीड़ भरे स्थान का किया चयन