24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE Chattisgarh Topper 2018: हनी अग्रवाल ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ किया रायपुर टॉप

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने 12वीं रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस बार 12वीं की परीक्षा में 83.01 प्रतिशत छात्रों को कामयाबी मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 26 May 2018, 6:00 PM IST

CBSE 12th Results

CBSE 12th Result: हनी अग्रवाल ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ किया रायपुर टॉप

रायपुर . केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने 12वीं रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस बार 12वीं की परीक्षा में 83.01 प्रतिशत छात्रों को कामयाबी मिली है। 12वीं की परीक्षा में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार के 12वीं के नतीजे 83.01 फीसदी रहे हैं जो पिछले साल के 82.02 फीसदी से लगभग 1 फीसदी ज्यादा है।

अगर बात छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की करें तो यहां भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। रायपुर की हनी अग्रवाल ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर रायपुर में टॉप किया है। हनी रायपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट हैं। हनी ने अपनी सफलता के लिए अपने पैरेंट्स और टीचर्स को श्रेय दिया है। हनी ने बताया कि वो चार्टेड अकाउंटेंट यानि सीए बनना चाहती हैं। हनी के पैरेंट्स भी बेटी के रिजल्ट से काफी खुश हैं।

वहीं पीईटी परीक्षा में टॉप कर चुके भिलाई के सात्विक बंछोर ने 94.2 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। उन्हें 500 में से 471 अंक मिले हैं। सात्विक ने अपने रिजल्ट के बारे में बताया कि किसी भी एग्जाम को क्लीयर करने का एक ही फंडा है। मेहनत और सिर्फ मेहनत। सबसे पहले तो यह याद रखें कि थोड़ा आज पढ़ता हूं थोड़ा कल के फंडे से दूर रहें, एक चैप्टर को तब तक पढ़े जब तक की वह खत्म न हो जाए। ऐसा करने से आप उस चैप्टर को बेहतर समझ पाएंगे। इसी तरह सिर्फ स्कूल और कोचिंग क्लासेस पर निर्भर न रहें, आपको अपना जौहर सेल्फ स्टडी से दिखाना होगा।

रायपुर के केन्द्रीय विद्यालय के स्कूल का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। केन्द्रीय विद्यालय की भाविनी वाजपेयी ने विज्ञान वर्ग में सर्वाधिक 93.20 अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया। वहीं बीएन सरवनी ने 90.60 प्रतिशक अंकों के साथ दूसरा और अंशुमन मोहंती 90.40 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

केन्द्रीय विद्यालय के कॉमर्स वर्ग में ईशा देवांगन ने 87.20 अंक हासिल किया। अमृता कुमारी और सौम्या उपाध्याय 83.40 अंक मिले। जबकि अखिल धु्रव ने 80.40 अंक अर्जित किया है।