
CBSE बोर्ड एग्जाम: अच्छे नंबर लाना है इस बुक्स से ही करें पढ़ाई, 85 फीसदी प्रश्न आना तय
रायपुर. सीबीएसइ 10वीं-12वीं की डेटशीट के मुताबिक 12वीं बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है। स्टूडेंट्स ने भी इसके लिए स्ट्रेटजी तैयार कर ली है। मैथ्स से डरना स्टूडेंट्स में स्वभाविक माना जाता है, लेकिन गणित में बेहतर कर पाए तो भविष्य संवरने की गारंटी भी बन जाती है। एक्सपर्ट का कहना है कि हमेशा स्टूडेंट्स सैंपल पेपर्स के जरिए ही गणित की तैयारी करते हैं, लेकिन इस विषय में ऐसा कम होता है। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर कहा है कि स्टूडेंट्स सीबीएसइ के 10 साल पुराने क्वेश्चन पेपर्स से तैयारी करें। सैंपल पेपर कोई भी छाप सकता है।
सबसे अहम बात यह है कि सीबीएसइ की जिन किताबों से आप पढ़ाई कर रहे हैं, उसमें से ही 85 फीसदी प्रश्न आना तय है। इसलिए बुक्स को अच्छी तरह से सॉल्व करें। बच्चे रेफरेंस बुक बहुत अधिक देखते हैं, जो सही नहीं है। सीबीएसइ सिर्फ 15 फीसदी क्वेश्चन ही अलग किताबों से पूछता है।
टॉपिक को आसान तरीके से समझा जा सकता है
एक्सपर्ट के मुताबिक गणित की परीक्षा की तैयारी करने के लिए एनसीइआरटीइ की गणित की पार्ट 1 और पार्ट 2 किताब का अभ्यास करना बेहद जरूरी है। बोर्ड एग्जाम में आने वाले पेपर के लिए एनसीआरटीइ की किताब सबसे अच्छी क्योंकि इससे सभी टॉपिक को बेहतर और आसान तरीके से समझा जा सकता है। ज्यादा किताबों का इस्तेमाल करने से कंफ्यूजन हो सकता है इसलिए किताबों की संख्या सीमित रखें।
क्वेशचन पेपर में होंगे 29 प्रश्न
इस पेपर में गणित के कुल 29 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य होगा। प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक सेक्शन ए के तहत वेरी शॉर्ट आंसर टाइप के क्वेशचन होंगे, जिसके लिए प्रति प्रश्न 1 माक्र्स मिलेगा। 5 से 12 सेक्शन बी में शॉर्ट आंसर टाइप क्वेशचन होंगे, जिसे हल करने पर प्रति प्रश्न 2 अंक मिलेंगे। क्वेशचन 13 से 23 तक लॉन्ग आंसर देने होंगे। हर एक प्रश्न पर 4 अंक मिलेगा। आखिरी के 5 प्रश्न सेक्शन डी के तहत लॉन्ग आंसर सेकंड टाइप के प्रश्न होंगे, जिसे हल करने पर 6 अंक मिलना है।
सिलेबस के मुताबिक क्वेश्चन
रिलेशन एंड फंगशन - दो माक्र्स का 1 प्रश्न, 4 माक्र्स का 1 प्रश्न पूछा जाएगा।
इनवर्स ट्रिगनोमेट्री - 4 अंकों का एक ही प्रश्न पूछा जाएगा।
मैट्रिक्स एंड डिटरमिनेंट - कुल 13 अंक का प्रश्न पूछा जाएगा। प्रॉपटी ऑफ डिटरमिनन का प्रश्न पूछा जाना तय है। इसमें 1 प्रश्न - 6 माक्र्स का होगा। ए-1 से प्रश्न जरूर पूछा जाएगा इसलिए तैयारी रखें। इसे लिनियर एक्सेशन मैथड से भी सॉल्व किया जा सकता है।
कैलकुलस से करें माक्र्स गेन
कैलकुलस - यह सबसे अधिक माक्र्स गेन करने वाला पार्ट है, जिसमें 44 माक्र्स के प्रश्न पूछे जाएंगे।
एप्लीकेशन ऑफ डेरिवेटिव्स - इससे 6 अंक के प्रश्न आना ही है, इसलिए तैयारी अच्छे से कर लें। एरिया अंडर द प्लेइंग क्रव्स में बेहतर तैयार होने पर भी 6 माक्र्स के प्रश्न सॉल्व होंगे। इसी तरह इंटेग्रेशन से भी 2 और 4 माक्र्स के क्वेशचन का आना तय है।
प्रॉबेबिलिटी के लिए बेयेज थिएरम के सवाल करें सॉल्व
वैक्टर्स एंड थ्रीडी - इस चैप्टर से 17 माक्र्स के क्वेशचन का तय है। एक प्रश्न 1 माक्र्स का होगा, जबकि एक प्रश्न दो व 2 प्रश्न 4 माक्र्स के होंगे। 6 माक्र्स का एक सवाल पूछा जाएगा।
लिनियर प्रोग्रामिंग
यदि आपने इस चैप्टर को बेहतर तरीके से पढ़ा है तो समझ लीजिए कि 6 माक्र्स आपको मिलना ही है। इससे एक प्रश्न आना तय है। इसके साथ ही आखिरी चैप्टर प्रॉबेबिलिटी से 10 माक्र्स के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें बेयेज थिएरम के प्रश्नों की पै्रक्टिस जरूर करें।
क्वेश्चन का सेंट्रल आइडिया होती हैं एनसीइआरटी की किताबें
एनसीइआरटी की बुक्स की एक-एक लाइन पढऩी चाहिए। हालांकि इसमें मटेरियल कम है बावजूद क्वेश्वन का सेंट्रल आइडिया इसी से निकाला जाता है। टॉपिक्स ऐसे हैं लाइक आइएनवीइआरएसइ ट्रिग्नामेटी फंक्शन। इसके के लिए आरडी शर्मा, केसी सिन्हा की बुक्स पढऩी चाहिए। मैथ्स के लिए जितनी प्रैक्टिस की जाए उतना अच्छा है। स्टूडेंट्स अक्सर बुक्स में दिए गए एग्जांपल को इग्नोर कर देते हैं। जबकि इसकी भी प्रैक्टस करनी चाहिए जिससे कि वे सवालों के तरीकों को अच्छे से समझ पाएंगे।
वीसी घोषाल, मैथ्स एक्सपर्ट एंड टीचर
Published on:
27 Dec 2018 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
