कॉर्टिलेज हड्डियों में होने वाला ट्यूमर है, जो कि मरीज के दिल, फेफड़े और वक्षीय गुहा डायफ्रॉम को प्रभावित करते हुए इनकी दीवारों से चिपका हुआ था। जिसे ऑपरेट कर डॉक्टरों ने निकाला और इसका वजन सात किलो मापा गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को आइसीयू में रखा गया है। महानगरों के बड़े अस्पतालों में होने वाले इस दुर्लभ व जटिल ऑपरेशन को एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में सफलतापूर्वक किया गया।