11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेंट्रल जीएसटी ने कारोबारियों के फोन घनघनाए, बोले- जल्दी टैक्स जमा करें

- 17 दिन में 300 करोड़ जुटाने के लिए कर्मचारियों के अवकाश रद@द - नोटिस और फोन कर बकाया जमा करने हिदायत- 16170 करोड़ का है निधाZरित लक्ष्य

2 min read
Google source verification
सेंट्रल जीएसटी ने कारोबारियों के फोन घनघनाए, बोले- जल्दी टैक्स जमा करें

सेंट्रल जीएसटी ने कारोबारियों के फोन घनघनाए, बोले- जल्दी टैक्स जमा करें

रायपुर@ सेंट्रल जीएसटी 16170 करोड़ रुपए के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में जुटा हुआ है। इसके लिए बकाया राशि जमा कराने कारोबारियों को नोटिस और सीधे फोन कर तलब किया जा रहा है। ताकि 31 मार्च 2023 के पहले लक्ष्य को पूरा किया जा सकें। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1 अप्रैल से 28 फरवरी 2023 तक 12586 रुपए का टैक्स जमा हुआ है। वहीं मार्च में अब तक करीब 200 करोड़ जमा हुए हैं।


17 दिन में 3384 करोड़ रुपए से ज्यादा का टैक्स वसूली के लक्ष्य को लेकर काम किया जा रहा है। ताकि निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही अतिरिक्त राशि जमा कराई जा सके। इसके लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के शासकीय अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। सेंट्रल जीएसटी के प्रधान आयुक्त अतुल गुप्ता ने बताया कि इस समय अमला टैक्स कलेक्शन करने में जुटा हुआ है। बकाया राशि जमा नहीं करने वाले कारोबारियों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे। अब उन्हें फोन कर टैक्स जमा करने कहा जा रहा है। बता दें कि फरवरी 2023 में 4000 से ज्यादा कारोबारियों को नोटिस जारी किया है। इसमें अधिकांश कोयला, सीमेंट और लोहा कारोबारी और कमीशन एजेंट शामिल थे।

सीजीएसटी में 60000 कारोबारी रजिस्टर्ड

सेंट्रल जीएसटी को 60000 से ज्यादा कारोबारियों से टैक्स मिलता है। इसमें सबसे बड़े करदाता कोयला, सीमेंट और लोहा कारोबारी हैं। वह अपनी सुविधा के अनुसार मासिक और त्रैमासिक टैक्स जमा कराते हैं। पिछले 11 महीनों में करीब 350 कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई। इस दौरान उनसे करीब 250 करोड़ का टैक्स वसूल किया गया है। बता दें कि सेंट्रल जीएसटी को कारोबारियों से प्रतिमाह औसतन 1100 से 1150 करोड़ का टैक्स मिलता है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 13022 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। इसे 3148 करोड़ रुपए बढ़ाकर 2022-23 के लिए 16170 करोड़ रुपए किया गया है।